फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The incident of theft of mobile by stopping a motorcyclist three and a quarter months ago was revealed

Sirohi News: बाइक सवार को गिराकर मोबाइल चोरी करने की वारदात का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 02:30 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2024 02:30 PM IST
सार

पुलिस ने इस मामले में सिरोही निवासी हरीश पुत्र हीराराम गरासिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
The incident of theft of mobile by stopping a motorcyclist three and a quarter months ago was revealed
सिरोही। पौने तीन माह पूर्व मोटर साइकिल सवार को रोककर मोबाईल चोरी करने की वारदात का खुलासा, 1 आर

विस्तार

सिरोही की सरूपगंज पुलिस टीम ने पेशुआ नदी के पास अंधेरे में मोबाइल चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने थाना सरूपगंज जिला सिरोही निवासी हरीश पुत्र हीराराम गरासिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से चुराया गया मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


रास्ता रोककर गिराया, फिर मोबाइल और पर्स लेकर भाग गया था आरोपी
पुलिस के अनुसार पीड़ित के भाई की ओर से 26 जुलाई को सरूपगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। जिसमें बताया गया था कि उसका भाई रात करीब 8:30 बजे मोटरसाइकिल लेकर बनास से अपने घर पेशुआ जा रहा था। जैसे ही वह पेशुआ नदी से आगे पीपल के पेड़ के पास एनीकट तक पहुंचा, वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी मोटरसाइकिल से उसके भाई की मोटरसाइकिल के आगे आकर जानबूझकर उसे रोकने की कोशिश की। इस वजह से उसका भाई मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया, जिससे उसके हाथ, पैर और कमर में चोटें आईं। उसके गिरते ही मोबाइल और पर्स भी रोड पर गिर गए, जिन्हें अज्ञात व्यक्ति लेकर भाग गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed