{"_id":"668920bdcfbd6f2d7206cade","slug":"sirohi-wanted-accused-in-rape-case-arrested-from-gujarat-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: घर बुलाकर बुआ-फूफा ने बेचा, चार महीने तक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, छह माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: घर बुलाकर बुआ-फूफा ने बेचा, चार महीने तक व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, छह माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 06 Jul 2024 04:17 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:17 PM IST
सार
पीड़िता ने बुआ और फूफा पर उसे बेचने का आरोप लगाया। पीड़िता ने कहा कि बुआ और फूफा ने घर बुलाकर धोखे से उसे आरोपी युवक को बेच दिया। आरोपी युवक उसके साथ चार माह तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वरूपगंज पुलिस ने बलात्कार के मामले में 6 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में स्वरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में टीम ने सामनवा, पीएस सिहोरी, जिला बनासकांठा, गुजरात निवासी वदाराम उर्फ बदनजी पुत्र लालाजी ठाकोर को गुजरात से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बुआ और फूफा पर लगाए आरोप
पुलिस के अनुसार इस मामले में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि पांच जनवरी 2024 को उसकी बुआ और उसका पति उसके घर आए। इन दोनों ने उससे कहा कि तुझे हमारे घर आए बहुत ज्यादा समय हो गया है। दो तीन दिन उनके घर रुककर वापस आ जाना। उन पर विश्वास कर उनके घर चली गई। आरोपियों एमएल ने 2-3 दिन तक घर पर रखा और तीसरे दिन उसे गाड़ी में स्वरूपगंज छोड़ने का कहकर ले गए। जो उसे गुजरात लेकर गए। वहां अनजान व्यक्ति के पास उसे छोड़कर चले गए। तब उसे पता चला कि उसकी बुआ ने पैसे लेकर उसे अनजान व्यक्ति को बेच दिया है। उसने चार माह तक लगातार उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में जांच पिंडवाड़ा वृताधिकारी भंवरलाल चौधरी ने की।
विज्ञापन