फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi Responsible alert death of two laborers due to mudslide response sought from executive agency LNT

Sirohi News: मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत मामले में जिम्मेदार अलर्ट, कार्यकारी एजेंसी LNT से मांगा जवाब

Fri, 15 Mar 2024 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 05:54 PM IST
सार

सिरोही जिले के आबूरोड में सीवरेज कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दो मजदूरों की मौत के बाद जिम्मेदार अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। कार्यकारी एजेंसी एलएनटी से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Sirohi Responsible alert death of two laborers due to mudslide response sought from executive agency LNT
सीवरेज कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड शहर में दो दिन पहले सीवरेज कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से हुई दो मजदूरों की मौत की घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारी अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं।

विज्ञापन


रूडीफ की जयपुर से आई तकनीकी टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू की गई है। साथ ही एलएनटी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसी प्रकार मृतक मजदूर के परिजन की रिपोर्ट पर कंपनी के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार्य करवाने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि शहर के केसरगंज क्षेत्र में ब्रह्मपुरी कॉलोनी के पास सीवरेज कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से बुधवार सुबह दो मजदूरों की मौत हो गई थी। दो अन्य मजदूर घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक मजदूर के परिजन की रिपोर्ट के आधार पर शहर पुलिस थाने में कंपनी के खिलाफ लापरवाही पूर्वक कार्य करवाने का मामला दर्ज किया गया है। रूडीफ एईएन सुनील विश्नोई के अनुसार, विभाग की जयपुर से कमेटी ने मौके का निरीक्षण कर वहां पर हर पहलू की बारीकी से जांच की है। फिलहाल इस मामले में एलएनटी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की जांच कमेटी की रिपोर्ट एवं एलएनटी का जवाब मिलने के बाद हर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शहरवासियों का आरोप है कि अधिकांश क्षेत्रों में सीवरेज का कार्य सबलेट पर चल रहे हैं, जिसकी कोई मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों में कई दिनों से कार्य अधूरे पड़े हैं तथा सड़कें टूटी पड़ी हैं। इससे आमजन परेशान हो रहा है।


प्रशासनिक स्तर पर की जाएगी सीवरेज कार्य की मॉनिटरिंग
आबूरोड एसडीएम वीरमाराम ने बताया कि घटना के एलएनटी एवं रूडीफ अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें हर कार्य स्थल पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने के लिए पाबंद कर दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति की रोकथाम के लिए प्रशासनिक स्तर पर भी मॉनिटरिंग की जाएगी। शहर पुलिस में मामला दर्ज हो चुका है तथा रूडीफ की तकनीकी टीम भी जांच कर रही है। ऐसे में इनकी रिपोर्ट के बाद जो भी बातें सामने आएंगी, उन पर भी कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed