{"_id":"6620047d94803e2f020f8985","slug":"sirohi-observers-inspected-the-strongroom-on-the-last-day-of-election-campaign-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पर्यवेक्षकों ने किया स्ट्रांगरूम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पर्यवेक्षकों ने किया स्ट्रांगरूम का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
Wed, 17 Apr 2024 10:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:49 PM IST
सार
जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक दीपक सोनी एवं व्यय पर्यवेक्षक पारसमणि त्रिपाठी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिना वैध पास के किसी को नहीं दिया जाए प्रवेश
विज्ञापन
निरीक्षण करते चुनाव पर्यवेक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत निर्वाचन आयोग ने जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक दीपक सोनी और व्यय पर्यवेक्षक पारस मणि त्रिपाठी ने बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
सामान्य पर्यवेक्षक दीपक सोनी एवं व्यय पर्यवेक्षक पारसमणि छीपा में सिरोही जिले की सिरोही, पिंडवाड़ा आबू एवं रेवदर विधानसभा के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम में डीईओ अथवा एआरओ द्वारा जारी प्रवेश पास से ही प्रवेश दिया जाए। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की वे गतिविधियां जहां निर्वाचन के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के अधिकृत अभिकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित हो, उन्हें सूचित किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने वीडियोग्राफी व सीसीटीवी आदि के फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए, साथ ही कमीशनिंग स्टाफ से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी एआरओ को निर्वाचन के नियमानुसार सभी कारवाई करवाने के आदेश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेशराय सापेला, पिंडवाडा-आबू एआरओ गौरव रविन्द्र सालूंखे, रेवदर एआरओ सुबोधसिंह चारण तथा सिरोही एआरओ अभिषेक चारण सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
इससे पूर्व सामान्य पर्यवेक्षक सोनी ने विकास अधिकारी महीपसिंह के साथ मोरस के बूथों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बूथ संख्या 56 और 57 का निरीक्षण किया साथ ही एसएसटी टीम मोरस नाका का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।