फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News Theft in temple and closed house revealed three accused arrested one minor detained

Sirohi News: मंदिर और बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन

Thu, 06 Feb 2025 07:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 07:46 PM IST
सार

चोरी के मामले में सिरोही पुलिस ने कार्रवाई की है। माता मंदिर और बंद मकान में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को संरक्षण में लिया गया है।

विज्ञापन
Sirohi News Theft in temple and closed house revealed three accused arrested one minor detained
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही सदर पुलिस और कालंद्री पुलिस टीम द्वारा पाडीव गांव के चौदरा माता मंदिर एवं सवराटा में बंद मकान में हुई चोरियों की वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंदिर चोरी मामले में एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जिले में चोरी, नकबजनी के प्रकरणों का खुलासा कर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सिरोही सदर पुलिस थानाधिकारी घनश्याम सिंह की अगुवाई में टीम द्वारा गत 29 और 30 जनवरी 2025 की मध्यरात्रि में चौदरा माता मंदिर पाडीव के परिसर में बने रूम का ताला तोड़कर मंदिर के बर्तन, गेहूं के भरे कट्टे चोरी करने की वारदात का खुलासा किया गया। 
विज्ञापन


इस मामले में मांडानी, पुलिस थाना कैलाश नगर, जिला सिरोही निवासी दिनेश कुमार पुत्र अमराराम जोगी तथा गोल नीबडी, कैलाश नगर, पुलिस थाना कैलाश नगर, जिला सिरोही निवासी दीपक कुमार पुत्र पताराम जोगी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस मामले में एक नाबालिग बालक को भी संरक्षण में लिया गया है। इस कार्रवाई में सिरोही सदर पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामा, नरपत सिंह, डूंगर सिंह, मूलाराम, जोताराम, जोदाराम और भट्टाराम सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूम का ताला तोड़कर दिया था वारदात को अंजाम
पुलिस के अनुसार, इस मामले में 30 जनवरी 2025 को परिवादी पाडीव निवासी गटाराम पुत्र वीनाजी भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 29 एवं 30 जनवरी 2025 की मध्य रात्रि में कोई अज्ञात चोर चौदरा माता मंदिर पाडीव के परिसर में बने रूम का ताला तोड़कर रूम में से गेहूं करीब 150 किलो, थालियां, लोटे, खरपा, तगारीयां, तपेली बडी, बडे टोप, पीतल की घंटियां, पराथ एलुमिनियम, पराथ स्टील, जग, झारा, गिलास और अन्य सामान चोरी कर ले गए। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अलग-अलग टीमें गठित की गई। आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराए गए सामान की बरामदगी करने में सफलता मिली।


चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
उधर, कालंद्री थानाधिकारी टीकमाराम की अगुवाई में टीम द्वारा सवराटा में 31 जनवरी 2025 को बंद मकान में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए बगैरी, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी पन्नाराम पुत्र कमलाराम गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में दो फरवरी 2025 को प्रार्थी सवाराम पुत्र दोलाजी देवासी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गत 31 जनवरी 2025 को उसके पिता दोलाजी की मृत्यु होने से वह सपरिवार सवराटा स्थित उनके पुराने घर पर थे तथा नया मकान बंद था। दो फरवरी 2025 को सवेरे आठ बजे उसका भाई वेलाराम इस नए घर के बाहर से गुजरा तो देखा कि वहां रखे नकदी एवं जेवरात कोई चोर चोरी करके ले गया। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed