{"_id":"661d4e27bb6533c65b0593f2","slug":"sirohi-news-suresh-kothari-said-that-bjp-s-resolution-letter-is-modi-s-guarantee-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: सुरेश कोठारी बोले- मोदी की गारंटी है भाजपा का संकल्प पत्र, आमजन के सुझावों से तैयार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: सुरेश कोठारी बोले- मोदी की गारंटी है भाजपा का संकल्प पत्र, आमजन के सुझावों से तैयार किया गया
Mon, 15 Apr 2024 09:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 15 Apr 2024 09:27 PM IST
सार
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि आमजन के सुझावों से तैयार किया गया तथा इसमें देश के युवा, किसान, महिला और गरीब सहित समाज के हर वर्ग के विकास की गारंटी है।
विज्ञापन
पत्रकारवार्ता करते भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा कि भाजपा के लोकसभा चुनाव 2024 संकल्प पत्र को मोदी गारंटी के साथ सभी वर्गों के विकास और विकसित भारत संकल्प का आधार है। संकल्प पत्र को आमजन के सुझावों से तैयार किया गया तथा इसमें देश के युवा, किसान, महिला और गरीब सहित समाज के हर वर्ग के विकास की गारंटी है। यह विकसित भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वे सोमवार शाम को सिरोही जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
जो कहा वो करके दिखाया
कोठारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में जो कहा वो करके दिखाया है। यही मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी पर ही जनता को भरोसा है। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में देश को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाने का संकल्प है। जिससे लाखों युवाओं को रोजगार के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा। 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
रेलवे के क्षेत्र में अनेक काम मुफ्त इलाज, गरीबों को 2029 तक मुफ्त राशन, तीन करोड़ आवास, मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 20 लाख रुपये करने, फसलों की एमएसपी में वृद्धि करने, प्राकृतिक खेती पर बल देने, किसान सम्मान निधि का लाभ जारी रखने, नमो ड्रोन दीदी योजना का विस्तार करने, जनजाति गौरव दिवस मनाने, दिव्यांग जनों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता देने, स्व निधि योजना का विस्तार करने, पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून का गठन करने, वन नेशन वन इलेक्शन लागू करने, युवाओं के लिए नये स्टार्टअप्स, युवाओं को ट्यूरिजम, स्पोर्टस और रोजगार के लिए नए अवसर नये आयाम करने सहित कई व्यवस्थाएं की हैं, जिससे देश के विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन
दस सालों में अभूतपूर्व काम हुए
कोठारी ने कहा कि मोदी सरकार में पिछले दस सालों में अभूतपूर्व काम हुए हैं। कमजोर अर्थव्यवस्था से बाहर निकलकर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना, देश मजबूत हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत शीघ्र ही अर्थव्यवस्था में तीसरे नम्बर पर वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बन रहें है, देश को बंदे भारत, अंडर वाटर मैट्रो, सहित कई ट्रेनों की सौगातें मिली, एयरपोर्ट, सड़क, हाईवे के क्षेत्र में अनेक काम हुए। देश के इंफ्रास्टक्चर को मजबूती देने के लिए नये आयाम स्थापित हुए।
25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले
मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति हर वर्ग को मिला जिससे गरीब, किसान और वंचितों के जीवन स्तर में सुधार हुआ और पिछले दस सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले, सुरक्षित, मजबूत और विकसित भारत ही मोदी सरकार का संकल्प है। जिलाध्यक्ष कोठारी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने देखा कि किस प्रकार राजस्थान में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने सत्ता में आते ही संकल्प पत्र पर काम करना शुरू किया और मात्र साढ़े तीन महीनों में ही संकल्प के 45 प्रतिशत वादों को पूरा करने का काम हुआ है।
इसलिए प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत, फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार के साथ आना तय है। इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण, जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबू भाई पटेल, प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य रतन गरासिया, मीडिया संभाग सहप्रभारी चिराग रावल और गोविंद सैनी उपस्थित रहे।