फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Opium milk worth Rs 8 lakh being transported in Swift car seized

Sirohi News: कार में ले जाया जा रहा 8 लाख रुपये का अफीम का दूध जब्त, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2024 05:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी ने कारवाई कर नाकाबंदी के दौरान 1.575 किलोग्राम अफीम का दूध जब्त कर  एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Sirohi News: Opium milk worth Rs 8 lakh being transported in Swift car seized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने स्विफ्ट कार में ले जाया जा रहा 1.575 किलोग्राम अफीम का दूध जब्त कर  एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस अफीम के दूध की कीमत 8 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीर सिंह भाटी की अगुवाई में टीम ने धांगा पुलिया हाईवे पर नाकाबंदी की थी। उस दौरान वहां से गुजर रही स्विफ्ट कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में 1.575 किलोग्राम अफीम का दूध पाया गया। इसे अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। कारवाई के बाद अफीम के दूध और कार को जब्त कर भीयासर, थाना सागड़, जिला जैसलमेर निवासी भगाराम पुत्र मोडाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस कारवाई में पिंडवाड़ा पुलिस थाना के उपनिरीक्षक पन्नालाल, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, पिंडवाड़ा पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल जगदीश कुमार, कांस्टेबल आईदान सिंह, प्रवीण कुमार और अरुण कुमार सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed