{"_id":"667f7d8c0a623a4fb706e1d8","slug":"sirohi-news-one-arrested-in-the-murder-case-in-abu-road-dispute-was-going-on-regarding-the-transaction-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: आबूरोड में 3 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा, लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद, मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: आबूरोड में 3 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा, लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद, मामले में एक गिरफ्तार
Sat, 29 Jun 2024 08:50 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 08:50 AM IST
सार
आबूरोड में लेनदेन के विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आबूरोड शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 25 जून की रात आरोपी ने मृतक के साथ मारपीट की थी, जिससे अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड शहर पुलिस टीम ने शहर के गांधीनगर क्षेत्र में लेनदेन के विवाद को लेकर 3 दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृतक के साथ बहसबाजी के दौरान उससे मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने मामले में मुकेश कुमार पुत्र लक्ष्मणलाल हीरागर को गिरफ्तार किया गया है। गत 26 जून को सरनाम सिंह द्वारा इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 25 जून की रात आरोपी प्रशांत गुर्जर, रविन्द्र सिंह उर्फ राहुल सिंह एवं मुकेश कुमार ने उसके बेटे के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शहर पुलिस थाना टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई थी। मुखबिरी एवं तकनीकी टीम की ओर से किए गए प्रयास के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतक एवं आरोपियों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें गत 25 जून की रात को बहसबाजी के बाद आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की और वहां से भाग खड़े हुए। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन