फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi News: Mount Abu Police arrested two accused wanted in the case of rape of a minor.

Sirohi News: माउंट आबू पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Apr 2024 09:05 PM IST
सार

पुलिस ने जिन दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। उन पर गत 27 अप्रैल 2024 को माउंटआबू थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
Sirohi News: Mount Abu Police arrested two accused wanted in the case of rape of a minor.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माउंटआबू पुलिस ने तीन दिन पूर्व नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत माउंटआबू थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में टीम आंबेडकर कॉलोनी, माउंटआबू निवासी हरीश उर्फ हरिया पुत्र नारायण जोगी और कासिंद्रा पुलिस थाना सरूपगंज जिला सिरोही निवासी खीमाराम पुत्र चतराराम जोगी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में कांस्टेबल चंद्र सिंह, दलाराम और सुरेश की टीम सम्मिलित रही। 

गौरतलब है कि आरोपियों के खिलाफ गत 27 अप्रैल 2024 को माउंटआबू थाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed