{"_id":"66b8e402424387949d0782bd","slug":"sirohi-news-main-accused-wanted-for-robbery-in-bus-on-four-lane-highway-arrested-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: फोरलेन हाईवे पर बस में डकैती का वांछित मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद एक माह से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: फोरलेन हाईवे पर बस में डकैती का वांछित मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घटना के बाद एक माह से था फरार
Sun, 11 Aug 2024 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 11 Aug 2024 09:47 PM IST
सार
बदमाशों ने एक माह पूर्व फोरलेन हाईवे पर खराब हुई एक निजी ट्रेवल्स बस में पथराव कर लूट की थी। बस में सवार यात्रियों के साथ मारपीट भी की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूरोड सदर पुलिस द्वारा ओर फोरलेन हाईवे पर एक महीने पूर्व ट्रेवल्स बस में डकैती के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।आबूरोड सदर पुलिस थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में टीम ने निचलागढ़ पीएस आबूरोड सदर निवासी दिनेश पुत्र सिंघाराम गरासिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत माह 10 जुलाई 2024 की रात में मुख्य आरोपी ने अपने पांच अन्य सहयोगियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था। फोरलेन हाईवे पर खराब हुई एक निजी ट्रेवल्स बस में सवार यात्रियों के साथ मारपीट की थी। साथ ही उनके मोबाइल फोन और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान उन्होंने बस पर पथराव भी किया था।
विज्ञापन
इस मामले में परिवादी भुवनेश दिवाकर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। रात में ही पिंडवाड़ा एवं सरूपगंज थानों से पुलिसकर्मी बुलाकर संदिग्ध लोगों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दी गई। इसके साथ ही अलग-अलग टीमें गठित की गई। घटनास्थल का तकनीकी अनुसंधान एवं विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
पिछले वर्षों में चोरी, नकबजनी तथा लूट में चालानशुदा अपराधियों की व्यू की जाकर ठिकानों का पता लगाया गया। साथ ही करीब एक सौ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।