फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi : Leaving the headquarter without permission will be taken seriously, Collector issued orders

Sirohi: बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने को गंभीरता से लिया जाएगा, कलेक्टर ने अधीनस्थों के लिए आदेश जारी किए

Sat, 27 Jul 2024 02:32 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 02:32 PM IST
सार

जिला कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश पारित करते हुए कहा है कि मुख्यालय छोड़ने से पूर्व लिखित में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके अनुमति लें। बगैर बताए मुख्यालय छोड़ने को गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन
Sirohi : Leaving the headquarter without permission will be taken seriously, Collector issued orders
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही कलेक्टर शुभम चौधरी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा है कि बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने को गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन


जिला कलेक्टर के इस आदेश में कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों को किसी भी प्रकार के अवकाश पर जाने से पहले प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अनुमति लेने एवं अनुमति के बाद ही मुख्यालय छोड़ने के लिए पाबंद किया गया है।
विज्ञापन


कलेक्टर ने आदेश दिया है कि विभागीय कार्य से बाहर जाने, उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों में पेशी/साक्ष्यों पर जाने से पहले भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अनुमति लेकर जाएं। उन्होंने आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लेने की भी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed