{"_id":"667eceac1efc01a80104f56b","slug":"sirohi-exemplary-initiative-of-district-collector-police-student-dialogue-program-started-for-girl-students-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: जिला कलेक्टर की अनुकरणीय पहल, सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए पुलिस छात्रा संवाद कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: जिला कलेक्टर की अनुकरणीय पहल, सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए पुलिस छात्रा संवाद कार्यक्रम शुरू
Fri, 28 Jun 2024 08:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 28 Jun 2024 08:24 PM IST
सार
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्वि कर उनमें निर्भिकता और आत्मासुरक्षा की भावना विकसित की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें महिला अधिकारों की जानकारी देकर पुलिस सेवा में रोजगार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही कलेक्टर शुभम चौधरी द्वारा जिले में महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर अनुकरणीय पहल की गई है। इसके तहत सरकारी स्कूलों में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए नवाचार के रूप में पुलिस छात्रा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इस माध्यम से छात्राओं को नजदीकी पुलिस थानों में ले जाकर उनकी जिज्ञासाओं का निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास की वृद्वि कर उनमें निर्भिकता और आत्मासुरक्षा की भावना विकसित की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें महिला अधिकारों की जानकारी देकर पुलिस सेवा में रोजगार संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। इसके लिए हर शनिवार को प्रति विद्यालय 40 छात्राओं के दल को निकटतम पुलिस थाने ले जाया जाएगा। जहां उन्हें पुलिस थानों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
जिसमें छात्राएं पुलिस थाना की कार्यप्रणाली नोट कर अपनी शंकाओं-जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेगी। इस पहल से महिला अधिकारों की जानकारी प्राप्त कर छात्राएं विद्याालय, परिवार एवं समाज की महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन के बारे में जागृत कर पाएगी। जिससे लैंगिक अपराधों पर रोकथाम के साथ कमी भी आएगी। इस आदेश की पालना के लिए शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ संस्था प्रधानों को आदेश दे दिए गए है।
विज्ञापन