फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: Elderly people and specially abled people voted in home voting.

Sirohi: होम वोटिंग में दिखा उत्साह, बुजुर्गों और विशेष योग्यजनों ने किया मतदान, चुनाव आयोग का किया धन्यवाद

Sun, 14 Apr 2024 08:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Apr 2024 08:16 PM IST
सार

जिले में प्रथम चरण में 14 अप्रैल, रविवार से होम वोटिंग से मतदान का कार्य शुरू हो गया है, जो 16 अप्रैल तक चलेगा। इसमें घर-घर पहुंच कर पात्र मतदाताओं को मतदान करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
Sirohi: Elderly people and specially abled people voted in home voting.
सिरोही में हुई होम वोटिंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव 2024 में पहली बार 85 प्लस अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की। जिले में प्रथम चरण में 14 अप्रैल, रविवार से होम वोटिंग से मतदान का कार्य शुरू हो गया है, जो 16 अप्रैल तक चलेगा। इस प्रक्रिया में पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर 85 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान करवाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जिले में रविवार को मतदान दलों द्वारा घर-घर पहुंच कर पात्र मतदाताओं को मतदान करवाया गया एवं मतदाताओं ने पूर्ण उत्साह के साथ होम वोटिंग का लाभ उठाया तथा चुनाव आयोग की इस पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने बुजुर्गों एवं विशेष योग्यजनो को होम वोटिंग की जो सुविधा दी है वह वास्तव में बहुत ही आरामदायक एवं सुविधाजनक है। उन्होंने आयोग के इस नवाचार की सराहना की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि होम वोटिंग के तहत जिले में कुल 723 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सिरोही विधानसभा के 217, पिण्डवाड़ा-आबू के 222 तथा रेवदर के 284 मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में शेष रहे होम वोटिंग मतदाताओं की होम वोटिंग 22 और 23 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


86 वर्षीय बुजुर्ग ने की सराहना
भाग संख्या 233 की 86 वर्षीय बाला सुबोध नारायण ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा की गई होम वोटिंग की व्यवस्था शानदार है वर्ना वोट नहीं दे पाते।उन्होंने चुनाव आयोग के इस नवाचार की सराहना की।


आयोग का नवाचार अभिनव
होम वोटिंग करने वाले बुजुर्ग जय श्री प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि चुनाव आयोग का ये अभिनव नवाचार है जिससे घर बैठे मतदान की सुविधा मिली है। उन्होंने आयोग को इसके लिए धन्यवाद प्रेषित किया।

105 वर्षीय समरता राम ने चुनाव आयोग का धन्यवाद किया
दिव्यांग वोटर सविता ने कहा कि चुनाव आयोग की वजह से अब मतदान करने जाने वक्त परेशान नहीं होना पड़ेगा घर पे वोट देने की सुविधा होने से लाभ मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed