फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sirohi: Divisional level meeting for prevention of seasonal diseases, Divisional Commissioner gave instruction

Sirohi : मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए संभाग स्तरीय बैठक, संभागीय आयुक्त ने दिए समुचित प्रबंध के निर्देश

Tue, 16 Jul 2024 04:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 16 Jul 2024 04:25 PM IST
सार

बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की तैयारियों को लेकर संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागीय आयुक्त ने जिलेवार चिकित्सा सुविधा की तैयारियों की रिपोर्ट देखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Sirohi: Divisional level meeting for prevention of seasonal diseases, Divisional Commissioner gave instruction
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों की वर्तमान स्थिति, रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा की गई तैयारियों के संबंध में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


बैठक में मौसमी बीमारियों की वर्तमान स्थिति, रोकथाम एवं नियंत्रण तथा बाढ़ की स्थिति में आवश्यक चिकित्सा सुविधा के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से बैठक में जिलेवार मौसमी बीमारियों एवं बाढ़ संभावित क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की तैयारियो कि प्रगति रिपोर्ट जानी तथा आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन


संभाग के चारों जिलों के चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि पाली संभाग में डेंगू की स्थिति नियंत्रण में है। स्वाइन फ्लू एवं चिकनगुनिया की स्थिति संभाग में नियंत्रित है, इसके बाद भी चिकित्सा अधिकारियों को इस संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त ने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को मलेरिया एवं डेंगू पॉजीटिव क्षेत्रों में  समय-समय पर फोगिंग स्प्रे करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभाग में नियमित रूप से डोर-टू-डोर सर्वे किए जाने तथा बुखार के मरीज की तुरंत ब्लड स्लाइड लेकर उसके उपचार के निर्देश दिए गए। संभागीय आयुक्त ने समस्त चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के होर्डिंग्स और पोस्टर लगवाकर एवं पेम्पलेट वितरण कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को पाबंद किया। बारिश में बाढ़ राहत प्रबंधन के तहत पाली संभाग में बाढ़ राहत बाबद टीमों का गठन करने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अविलंब टीम भेजकर उपचार करने के आदेश दिए गए। साथ ही चारों जिलों के चिकित्सा अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति में राहत प्रबंध के लिए 24 घंटे नियंत्रण कक्ष चालू रखने के निर्देश प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed