फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Sehore News: Robbery by calling Budhni from Gadarwara for photography four miscreants arrested

Sehore News: फोटोग्राफी के लिए गाडरवारा से बुधनी बुलाकर की लूट, चार बदमाश गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Apr 2024 04:56 PM IST
सार

पुलिस ने लूट के मामले में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Sehore News: Robbery by calling Budhni from Gadarwara for photography four miscreants arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुदनी पुलिस ने लूट करने वाले एक गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लुटेरों ने बर्थडे की वीडियोग्राफी के लिए नरसिंहपुर के गाडरवाड़ा से लोगों को बुलाया और फिर उनके साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का माल जब्त कर लिया है। इसके साथ ही मंडीदीप में हुई लूट और भोपाल में 2 बाइक चोरी का भी खुलासा किया है। इन्हीं बदमाशों ने इन वारदातों को भी अंजाम दिया था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल को फरियादी जगदीश निवासी सालीचौका थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर ने अपने साथी राज उर्फ इशान के साथ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बातया कि वे महेश साहू निवासी सालीचौका जिला नरसिंहपुर की फोटो स्टूडियो पर काम करते हैं। वह बुकिंग के आधार पर बुदनी आए थे। जब बुकिंग के नंबर पर उन्होंने फोन लगाया तो दो बाइकों से चार लोग उन्हें लेने आए। बुदनी से रेहटी रोड पर ले जाकर उन्होंने चाकू दिखाकर हम दोनों के मोबाइल, 350 रुपए, 2 कैमरे और एक एक चांदी का चैन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 85 हजार रुपए छुड़ा लिए और भाग गए।
विज्ञापन


मंडीदीप से दबोचा मुख्य आरोपी
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 11 अप्रैल की रात में मंडीदीप से वारदात के मुख्य आरोपी अनिल मेहरा को दबोच लिया। उसके बाद आरोपी अमन उर्फ मंजन निवासी कस्तूरबा नगर भोपाल, विशाल राठौर निवासी बंजारी कोलार और आदर्श बाकनवार निवासी पिपरिया होशंगाबाद को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का सामान जब्त कर घटना में उपयोग की जाने वाली दोनों बाइकें जब्त कर ली हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने मंडीदीप में एक मोबाइल लूट और बाइक चोरी की घटनाएं भी स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed