फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Medical student lost the battle of life, committed suicide by jumping from the sixth floor

Sirohi News: कैंसर को हराया लेकिन जिंदगी की जंग हार गया मेडिकल स्टूडेंट, छठवीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

Wed, 04 Dec 2024 05:11 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 05:11 PM IST
सार

सिरोही मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र ने दो दिसंबर को देर रात छठवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्र फाइनल एग्जाम का पेपर अच्छा नहीं होने से परेशान था।

विज्ञापन
Sirohi News: Medical student lost the battle of life, committed suicide by jumping from the sixth floor
मेडिकल स्टूडेंट ने छठवीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

विस्तार

जिला मुख्यालय स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र राहुल गरासिया ने गत 2 दिसंबर की रात छठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। राहुल एक मजबूत और जुझारू छात्र था, जिसने 8 साल पहले कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को हराया था लेकिन फार्माकोलॉजी का पेपर खराब होने से उत्पन्न तनाव उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। पुलिस मामला दर्ज कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली जिले के पणेतरा गांव निवासी राहुल गरासिया पुत्र रेशमा जोधावत बी.आर. अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था। फाइनल एग्जाम होने के कारण सोमवार देर रात ढाई बजे तक राहुल अपने साथी के साथ तीसरी मंजिल पर उसके कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसके बाद वह दोस्तों से सोने की बात कहकर कमरे से निकल गया और छठवीं मंजिल पर जाकर नीचे कूद गया। 
विज्ञापन


मंगलवार सवेरे 7 बजे उसके सहपाठी दोस्तों ने उसे वहां गिरा देखा तो वे तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छठवीं मंजिल पर मृतक स्टूडेंट मोबाइल, जैकेट एवं चप्पल मिले हैं। मृतक के दोस्तों का कहना है कि राहुल बहुत मजबूत एवं होनहार लड़का था और उसने कैंसर जैसी बीमारी को भी हरा दिया था लेकिन जिंदगी में तनाव को वह नहीं झेल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुआ था

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. श्रवण कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट के साथ अपना बर्थ डे मनाया था। इस बर्थ डे पार्टी में राहुल भी सम्मिलित हुआ था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद अन्य स्टूडेंट में किसी प्रकार का टेंशन नहीं हो, इसके लिए वे लगातार उनके संपर्क में हैं और उन्हें टेंशन फ्री रहने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं।

सिरोही। सिरोही मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकंड ईयर के स्टूडेंट ने छठवीं मंजिल से कूदकर किया सुसा

मेडिकल स्टूडेंट ने छठवीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

 

सिरोही। सिरोही मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस सेकंड ईयर के स्टूडेंट ने छठवीं मंजिल से कूदकर किया सुसा

मेडिकल स्टूडेंट ने छठवीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed