फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Second major reshuffle in Sirohi Police in last 6 days

Sirohi Police: बीते 6 दिनों में दूसरा बड़ा फेरबदल, एसपी ने 6 इंस्पेक्टर एवं 13 सब इंस्पेक्टरों के किए ट्रांसफर

Wed, 28 Feb 2024 07:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Feb 2024 07:48 PM IST
सार

Sirohi Police: सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा बुधवार को एक आदेश जारी कर जिले में विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित 6 इंस्पेक्टर एवं 13 सब इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर किए गए है। आदेश में सभी इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टरों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थान पर ज्वाइनिंग करने के आदेश दिए गए है।

विज्ञापन
Second major reshuffle in Sirohi Police in last 6 days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इससे पूर्व तत्कालीन एसपी वंदिता राणा द्वारा ज्वाइनिंग के अगले दिन गत 22 फरवरी को 13 इंस्पेक्टर एवं 11 सब इंस्पेक्टरों के ट्रांसफर किए गए थे। नए एसपी अनिल कुमार द्वारा कैलाशदान को पुलिस लाइन सिरोही से थानाधिकारी कोतवाली सिरोही, हंसाराम सिरवी को थानाधिकारी पुलिस थाना पालड़ीएम से थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर, राजीव भादू को पुलिस लाइन सिरोही से थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड सदर, सुरेश चौधरी को पुलिस लाइन से थानाधिकारी पुलिस थाना आबूपर्वत, उदयसिंह को पुलिस लाइन से थानाधिकारी पुलिस थाना कालंद्री, लक्ष्मणसिंह को पुलिस थाना कोतवाली सिरोही से अपराध सहायक एवं संचित निरीक्षक पुलिस लाइन सिरोही लगाया गया है।

विज्ञापन


इन थानाधिकारियों का यहां हुआ ट्रांसफर
इसी प्रकार उपनिरीक्षकों में गोपाललाल को पुलिस लाइन सिरोही से थानाधिकारी, पुलिस थाना बरलूट, श्रीमती सजना बेनीवाल को पुलिस लाइन सिरोही से थानाधिकारी, महिला पुलिस थाना सिरोही, हुकुमसिंह को पुलिस लाइन सिरोही से थानाधिकारी, पुलिस थाना, पालड़ी एम, कमलसिंह को थानाधिकारी अनादरा से थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज, हिंगलाजदान पुलिस लाइन सिरोही से थानाधिकारी, पुलिस थाना अनादरा, सहदेव को पुलिस लाइन सिरोही से पुलिस थाना, आबूरोड सदर, बगडूराम को पुलिस लाइन सिरोही से पुलिस थाना कोतवाली सिरोही, सुश्री माया पंडित को पुलिस लाइन सिरोही से पुलिस थाना आबूरोड शहर, अमराराम को पुलिस थाना साइबर सिरोही से प्रभारी डीएसटी सिरोही, सोमदेव को पुलिस चौकी जावाल से यातायात शाखा, आबूपर्वत, चुन्नीलाल को पुलिस लाइन सिरोही से पुलिस थाना कोतवाली सिरोही तथा प्रकाशचंद को पुलिसलाइन सिरोही से पुलिस थाना शिवगंज लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed