फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: There will be a traffic block today due to repair work on Ahmedabad-Palanpur railway line, know

Sirohi News: अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर मरम्मत कार्य के चलते आज रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, जानें

Tue, 22 Apr 2025 11:25 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 22 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड के बीच रिपेयरिंग कार्य के चलते आज विभिन्न स्टेशनों पर ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई रेल सेवाएं परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी।

विज्ञापन
Sirohi News: There will be a traffic block today due to repair work on Ahmedabad-Palanpur railway line, know

विस्तार

अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर स्थित पालनपुर और उमरदाशी स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 880 पर मरम्मत कार्य के चलते आज रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रैफिक ब्लॉक के कारण कई रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी और उन्हें परिवर्तित मार्गों से संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन


साबरमती से 22 अप्रैल को चलने वाली गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, अब महेसाणा-पाटन-भीलड़ी-पालनपुर मार्ग से होकर चलेगी और रास्ते में ऊंझा व सिद्धपुर स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार गांधीनगर कैपिटल से 22 अप्रैल को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी और इसका भी ऊंझा तथा सिद्धपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा। दौलतपुर चौक से 21 अप्रैल को चलने वाली गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस अब पालनपुर-भीलड़ी-पाटन-महेसाणा मार्ग से संचालित होगी और यह भी सिद्धपुर व ऊंझा पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Today : भीषण लू से मिली राहत, फतेहपुर में हिल स्टेशन जैसा मौसम, 17 पर पहुंचा रात का तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने अजमेर मंडल के एक दिवसीय दौरे पर विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने अजमेर स्टेशन पर विधायक अनिता भदेल से मुलाकात कर रेलवे से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद प्रेस प्रतिनिधियों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों व सुझावों पर भी बातचीत की। इस दौरान महाप्रबंधक के साथ सभी विभागों के प्रमुख, मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महाप्रबंधक अमिताभ ने अपने दौरे में ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी और फालना स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने मारवाड़ जंक्शन पर स्थित मीटर गेज यार्ड और अजमेर-पालनपुर खंड पर स्थित आबूरोड और अमीरगढ़ स्टेशनों का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed