फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Rajasthan News: Long wait for dialysis approval in Chiranjeevi scheme, demand for action by sending memorandum

Rajasthan News: चिरंजीवी योजना में डायलिसिस अप्रूवल के लिए लंबा इंतजार, ज्ञापन भेजकर की कार्रवाई की मांग

Sun, 18 Feb 2024 05:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिराेही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिराेही Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 05:15 PM IST
सार

Sirohi: मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में डायलिसिस अप्रूवल के लिए रोगियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किडनी रोगियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Long wait for dialysis approval in Chiranjeevi scheme, demand for action by sending memorandum
राधामोहन मेहरोत्रा ग्लोबल हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के आबूरोड में मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत डायलिसिस अप्रूवल के लिए किडनी रोगियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लंबे समय से चल रही इस समस्या के चलते रोगियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में रोगियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले के त्वरित निराकरण की मांग की है।

विज्ञापन


किडनी रोगियों द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि किडनी की खराबी के चलते ये रोगी मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत आबूरोड के राधामोहन मेहरोत्रा ग्लोबल हॉस्पिटल ट्रोमा सेंटर में डायलिसिस करवा रहे हैं। लेकिन पिछले लंबे समय से उन्हें डायलिसिस से पहलेअप्रूवल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान वहां बैठकर होने वाली परेशानियों के कारण उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। ज्ञापन में रोगियों ने अप्रूवल मिलने में आ रही समस्या का तत्काल समाधान करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed