{"_id":"6719cda4874428f78e00afc5","slug":"rajasthan-news-five-people-died-in-a-tragic-car-accident-in-sirohi-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी कार नाले जा गिरी, पांच की मौत, एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: सिरोही में दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी कार नाले जा गिरी, पांच की मौत, एक महिला घायल
Thu, 24 Oct 2024 10:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:01 AM IST
सार
राजस्थान के सिरोही जिले में सारनेश्वर जी पुलिए के पास गुरुवार को एक अनियंत्रित कार पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तब हुआ जब कार का टायर फटने के बाद वाहन नाले में गिर गया। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं।
विज्ञापन
सिरोही कार हादसे में पांच की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के सिरोही जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह भयानक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई और नाले में जा गिरी। ये हादसा सिरोही के सारनेश्वर जी पुलिए के पास हुआ है।
विज्ञापन
सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की ओर जा रहा था। कार के आगे का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए नाले में जा गिरी। यह दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। यह सभी फलोदी के खारा गांव के निवासी थे।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी और पुलिस कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ मुकेश चौधरी और कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाले में गिरी कार से घायल महिला को बाहर निकाला और उसे सिरोही जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को भी मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के अनुसार यह सभी मृतक एक ही परिवार के थे, जो गुजरात से अपने गांव खारा लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन