फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Rajasthan Crime Many big news of crime in Sirohi read in just one click

Rajasthan Crime: सिरोही में क्राइम की कई बड़ी खबरें, बस एक क्लिक में पढ़ें

Fri, 29 Mar 2024 08:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 08:11 PM IST
सार

राजस्थान में सिरोही जिले की अपराध से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिरोही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है और ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Crime Many big news of crime in Sirohi read in just one click
शराब नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में आबूरोड सदर एवं रीको पुलिस थाना तथा आबकारी विभाग की टीम द्वारा शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 40 लीटर हथकढ़ी शराब जब्त की गई। इसके साथ ही 24 हजार लीटर वॉश नष्ट कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आबूरोड सदर थानाधिकारी राजीव भादू सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, अनोप सिंह, कांस्टेबल बाबू सिंह, दिनेश कुमार, देवी सिंह, प्रागाराम, सागरमल एवं महिला कांस्टेबल सुंदर की टीम द्वारा आबकारी विभाग के साथ अम्बावेरी, चण्डेला में पहाड़ी क्षेत्र में हथकढ़ी शराब बनाने की भट्ठियों को चिन्हित कर चार अलग-अलग स्थानों पर लगी भट्टियों को तोड़ दिया गया। इस दौरान मौके से मिले करीब 12 हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया।
विज्ञापन


इसके साथ ही अतिरिक्त दो अलग-अलग स्थानों से 40 हजार लीटर शराब जब्त कर अंबावेरी, चंडेला, पुलिस थाना आबूरोड सदर जिला सिरोही निवासी सोमाराम पुत्र कुपाराम गरासिया तथा राजा पुत्र बाबूजी जाति गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी कार्रवाई में आबूरोड रीको पुलिस द्वारा आबकारी विभाग के साथ मिलकर भैसासिंग में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। हथकढ़ी शराब बनाने की भट्टियों सहित करीब 12 हजार लीटर कच्ची (वॉश) को नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब तस्करी के मामले में तीन महीने से फरार वांछित दो आरोपी गिरफ्तार
सिरोही जिले की अनादरा पुलिस द्वारा शराब तस्करी के मामले में तीन महीने से फरार वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अनादरा थानाधिकारी हिंगलाजदान की अगुवाई में अमीरगढ़ व दांतीवाड़ा की पुलिस टीम द्वारा तीन महीने पुराने शराब तस्करी के मामले में वांछित झालरा, करजा, थाना अमीरगढ, जिला बनासकांठा गुजरात निवासी चौहान हनुमान सिंह पुत्र जेसल सिंह चौहान तथा मालीवास, पुलिस थाना दांतीवाड़ा, जिला बनासकांठा गुजरात निवासी किशन पुत्र मोहन भाई माली को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल मोड सिंह, कांस्टेबल हरजीराम एवं मेलाराम सम्मिलित रहे।



यह था मामला
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2023 को डीएसटी प्रभारी की सूचना अनुसार हेड कांस्टेबल ताराराम की अगुवाई में पुलिसकर्मियों द्वारा गुजरात पासिंग इर्टिगा तथा मारुति सुजूकी स्विफ्ट वीडीआई कार से 87 पेटी शराब जब्त की गई थी। लेकिन वाहनों का पीछा करने से आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

साइबर क्राइम का शिकार हुआ बैंक खाताधारक
सिरोही में साइबर क्राइम के प्रति आमजन को जागरुक एवं सतर्क बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद अब भी जाने अनजाने कई लोग इनकी बातों में आकर अपनी गाढ़ी मेहनत की कमाई गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला सिरोही के आबूरोड शहर में सामने आया है। इसमें एक व्यक्ति केवाईसी अपडेट नहीं होने से अकाउंट बंद होने की बात में आ गया। इसका नतीजा यह निकला कि उसके अकाउंट से 3.77 लाख रुपये की ठगी हो गई। संबंधित व्यक्ति की बात पर शंका होने तक पीड़ित के अकाउंट से ये राशि 24 घंटे में 80 बार ट्रांजेक्शन के द्वारा निकाली गई है। जैसे ही उसे अपने साथ ऑनलाइन ठगी का पता चला तो उसके होश उड़ गए। अब पीड़ित की रिपोर्ट पर साइबर पुलिस थाना सिरोही में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



साइबर पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्नांता अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 308, कृष्णा टिम्बर के सामने मानपुर, आबूरोड निवासी अन्नतराम पुत्र जवानमल टांक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गत 23 मार्च 2024 को उसके मोबाइल पर दोपहर करीब 1.30 बजे 8777804062 नंबर से कॉल आया। इसमें कॉल करने वाले ने उसे बताया कि उसका एक्सिस बैंक आबूरोड का अकाउंट संख्या 920010058399912 का केवाईसी अपूर्ण है। इस कारण उसका यह अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। इस पर उसने पूछा कि अकाउंट को चालू रखने के लिए क्या करना पड़ेगा।

संबंधित व्यक्ति के कहे अनुसार, उसने एक्सिस मोबाइल एप डाउनलोड कर दिया। इस दौरान उसे पीड़ित की बात पर शंका हुई तो यह केवाईसी कार्य बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद पीड़ित द्वारा संबंधित बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि उसके अकाउंट से लिंक उसके मोबाइल नं. 9820073895 को बदलकर 8900275937 कर दिया गया। उसके अकाउंट से 26 मार्च 2024 से 27 मार्च 2024  तक 80 बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर 3,77,149 रुपये निकाल लिए गए। साइबर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर अग्रिम कारवाई शुरू कर दी गई है।

आगामी लोकसभा चुनाव का असर, अलर्ट मोड़ पर प्रशासन
आगामी लोकसभा आम चुनाव के समीप आने के साथ ही जिला प्रशासन की मुस्तैदी लगातार बढ़ती जा रही है। गुजरात सीमा से सटी पुलिस चौकियों पर अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं। जिले में विभिन्न स्थानों पर एफएसटी टीमें लगातार अपना काम कर रही हैं। 




इन स्थानों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने गुरुवार देर रात को मावल, गुजरात बॉर्डर स्थित छापरी चौकी एवं एफएसटी नाका अंबाजी चौराहे का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं एफएसटी पारी में नियुक्त अधिकारियों को नाकाबंदी के संबंध में प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच करने तथा पूर्ण सजगता बरतने के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी आबू पर्वत शालूखे रवींद्र गौरव एवं आबूरोड उपखंड अधिकारी वीरमाराम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed