{"_id":"6661b6ee5be28934210a7858","slug":"railway-news-redevelopment-work-at-gandhinagar-jaipur-station-know-which-rail-services-will-be-affected-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य, जानें कौन-कौन सी रेल सेवाओं पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य, जानें कौन-कौन सी रेल सेवाओं पर पड़ेगा असर
Thu, 06 Jun 2024 06:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jun 2024 06:48 PM IST
सार
गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कौन-कौन सी रेल सेवाओं पर असर पड़ेगा, ये जान लें।
विज्ञापन
रेल यातायात प्रभावित रहेगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के दौरान गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इससे विभिन्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पीआरओ अशोक चौहान के अनुसार, रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाडी संख्या 20977, अजमेर-चंडीगढ़ रेल सेवा दिनांक 09.06.24 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 20978, चंडीगढ़-अजमेर रेल सेवा दिनांक 09.06.24 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट रेल सेवा दिनांक 09.06.24 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22988, आगरा फोर्ट-अजमेर रेल सेवा दिनांक 09.06.24 को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 08.06.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। वह रेल सेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेल सेवा दिनांक 09.06.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12015, नई दिल्ली-अजमेर रेल सेवा जो दिनांक 09.06.24 को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा खातीपुरा तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12016, अजमेर-नई दिल्ली रेल सेवा दिनांक 09.06.24 को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेल सेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
रीशेड्यूल रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेल सेवा दिनांक 09.06.24 को अजमेर से अपने निर्धारित समय से चार घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा स्पेशल रेल सेवा जो दिनांक 09.06.24 को देहरादून से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली रेल सेवा दिनांक 08.06.24 को भुज से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी संचालित होगी एवं मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 19408, वाराणसी-साबरमती रेल सेवा दिनांक 08.06.24 को वाराणसी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेल सेवा दिनांक 08.06.24 को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी एवं मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 14321, बरेली-न्यूभुज रेल सेवा दिनांक 09.06.24 को बरेली से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी एवं मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
सरदारग्राम पर रेल सेवाओं का ठहराव अस्थाई तौर पर बंद
रेलवे द्वारा सरदारग्राम स्टेशन पर असारवा-जयपुर-असारवा एवं इंदौर-असारवा-इंदौर रेल सेवाएं सरदारग्राम स्टेशन पर चार माह के लिए ठहराव स्थगित किया जा रहा है। निम्न सरदारग्राम स्टेशन पर चार माह के लिए ठहराव स्थगित किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 12981/12982, असारवा-जयपुर-असारवा रेल सेवा दिनांक 20.06.24 से 19.10.24 तक सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 19315/19316, इंदौर-असारवा-इंदौर रेल सेवा दिनांक 20.06.24 से 19.10.24 तक सरदारग्राम स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण अजमेर-सियालदाह-अजमेर के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन
पूर्वोत्तर रेलवे के सियालदाह स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु अजमेर-सियालदाह-अजमेर के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है। यह रेलसेवा सियालदाह के स्थान पर कोलकाता से आगमन/प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12987, सियालदाह-अजमेर रेल सेवा दिनांक 07.06.24, 08.06.24 व 09.06.24 को सियालदाह के स्थान पर कोलकाता से प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 12988, अजमेर-सियालदाह रेल सेवा जो दिनांक 06.06.24, 07.06.24 व 08.06.24 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा सियालदाह के स्थान पर कोलकाता स्टेशन पर आगमन करेगी।