Railway News: दोहरीकरण कार्य के चलते रेल यातायात रहेगा प्रभावित, इन ट्रेनों का नहीं होगा ठहराव, यहां देखें
Railway News: पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद मंडल के मेहसाणा-पालनपुर रेलखण्ड पर धारेवाडा-पालनपुर स्टेशनों के बीच उमरदाशी स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्य के लिए मेहसाणा-आबूरोड व साबरमती-जोधपुर रेलसेवा का उमरदाशी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09437, महेसाना-आबूरोड स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.05.24 से 15.05.24 तक उमरदाशी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 01.05.24 से 15.05.24 तक उमरदाशी स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
वेरावल जंक्शन-सालारपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन कल
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा गुरुवार को वेरावल जंक्शन-सालारपुर-वेरावल जंक्शन स्पेशल ट्रेन का कल संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का आबूरोड में 10 मिनट का अतिरिक्त ठहराव रहेगा।