फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Punjab Governor Gulabchand Kataria reached Pawapuri Tirtha Jeev Maitri Dham

Sirohi News: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया पहुंचे पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम, व्यवस्थाओं की सराहना की

Wed, 02 Jul 2025 05:04 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 02 Jul 2025 05:04 PM IST
सार

कटारिया ने गौशाला में गोपूजन कर बछड़ों को दूध पिलाया और परिसर की 25 वर्षों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने केपी संघवी परिवार के योगदान की प्रशंसा करते हुए धाम को देशभर में प्रसिद्ध बताया।

विज्ञापन
Sirohi News: Punjab Governor Gulabchand Kataria reached Pawapuri Tirtha Jeev Maitri Dham
सिरोही। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पावापुरी जीव मैत्रीधाम का भ्रमण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया अपने एक दिवसीय दौरे पर जिले के सिरोही-मंडार हाइवे स्थित पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसर में विभिन्न स्थानों पर जाकर वहां किए जा रहे कार्यों और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इनकी सराहना करते हुए कहा कि यहां के वातावरण में एक अलग ही खुशी मिलती है। इसके बाद परिसर में अर्जुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन


सिरोही। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पावापुरी जीव मैत्रीधाम का भ्रमण किया।
विज्ञापन


पावापुरी तीर्थ जीव मैत्री धाम में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने परिसर में बने मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद गौशाला में गोपूजन कर और छोटे बछड़ों को बोतल से दूध पिलाने और उसको दुलारने का आनंद लिया। अर्जुन का पौधा लगाया तथा पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सक्रिय भागेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकारी स्तर पर तो व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन, आज भी आमजन की सक्रिय भागीदारी नहीं मिल रही है। इससे अपेक्षित परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में हर एक व्यक्ति को पौधरोपण कर उसका पालन पोषण करना होगा। इससे पूर्व गौशाला स्टाफ द्वारा गुलाब के फूलों से उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरोही। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने पावापुरी जीव मैत्रीधाम का भ्रमण किया।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष की हत्या की साजिश के मामले में नहीं मिले ठोस सबूत, पुलिस ने सौंपी अंतिम रिपोर्ट

साल 1998 में कटारिया ने रखी थी गौशाला की नींव
गौरतलब है कि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने साल 1998 में पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम गौशाला की नींव रखी थी। यहां आगमन के दौरान उन्होंने गौशाला और सम्पूर्ण परिसर की 25 साल की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केपी संघवी परिवार के प्रबल पुण्य से राजस्थान में यह एक धाम बना है। इसकी महक पूरे देश में है। अब तक 88 लाख यात्रियों का आवागमन यह साबित करता है कि यह सबको प्रिय व मनमोहक है। उन्होंने धाम को हराभरा रखने एवम वेल मेन्टेड रखने के लिए के पी संघवी परिवार को धन्यवाद देते हुए उनके विजन और डेडिकेशन की सराहना की। इस अवसर पर सांसद लुम्बाराम चौधरी, बीजेपी जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed