फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Police station level top-10 doda poppy supplier arrested from Mandsaur, Madhya Pradesh

Sirohi News: थाना स्तर का टॉप-10 डोडा पोस्त सप्लायर मंदसौर से गिरफ्तार, अन्य आरोपी पहले से पुलिस गिरफ्त में

Fri, 20 Sep 2024 02:26 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 02:26 PM IST
सार

सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने चांगली नई आबादी जिला मंदसौर निवासी किशोरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पीएस सदर पाली में भी मामला दर्ज है।
 

विज्ञापन
Police station level top-10 doda poppy supplier arrested from Mandsaur, Madhya Pradesh
पुलिस गिरफ्तर में आरोपी।

विस्तार

सिरोही जिले की सरूपगंज पुलिस ने एक सप्ताह पहले स्विफ्ट डिजायर कार में 81.700 किलोग्राम डोडा पोस्त की तस्करी के मामले में वांछित सप्लायर को मध्यप्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोरसिंह पुत्र नंदसिंह राजपूत थाना स्तर का टॉप-10 डोडा पोस्त सप्लायर है।

विज्ञापन


सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने चांगली नई आबादी जिला मंदसौर निवासी किशोरसिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पीएस सदर पाली में भी मामला दर्ज है।
विज्ञापन


दरअसल, 12 सितंबर को उपनिरीक्षक पन्नालाल के नेतृत्व में टीम ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मालेरा तिराहा के पास उदयपुर की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार रोकने के बजाय तेज गति से भगाई, जिससे कार सड़क से नीचे उतर गई। तलाशी लेने पर उसमें 81.700 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। इस दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन किशोर सिंह फरार हो गया था। अब पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed