फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Wanted Accused from Top-10 Criminals List Arrested, Absconding in Doda Poppy Smuggling Case

Sirohi: टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल वांछित आरोपी हिरासत में, डोडा पोस्त तस्करी के मामले में था फरार

Mon, 10 Feb 2025 01:20 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 01:20 PM IST
सार

जिले की सरूपगंज थाना पुलिस ने बीते सवा साल से फरार चल रहे डोडा पोस्त तस्करी के एक वांछित आरोपी को चितलवाना, जालौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना स्तर पर टॉप 10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।

विज्ञापन
Sirohi: Wanted Accused from Top-10 Criminals List Arrested, Absconding in Doda Poppy Smuggling Case

विस्तार

जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सरूपगंज थाना पुलिस ने डोडा पोस्त तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजूराम विश्नोई, जो कि थाना स्तर के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था, को चितलवाना, जालौर से पकड़ा गया है। आरोपी 202 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त तस्करी मामले में वांछित था और बीते सवा साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जिले को नशे के कारोबार से मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में टीम ने पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार आरोपी राजूराम को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने तकनीकी सहायता से एक अन्य आरोपी दिनेश कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


घटना 13 सितंबर 2023 की है जब पुलिस ने उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर धागा पुलिया, नेशनल हाईवे-27 पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक कार को पुलिस ने रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और कार को कच्चे रास्ते की ओर मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया लेकिन आगे रास्ता बंद होने पर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पुलिस ने कार की जांच की तो उसमें 2 क्विंटल 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका साथी राजूराम लंबे समय से फरार चल रहा था। अब जाकर सरूपगंज पुलिस की टीम ने राजूराम को चितलवाना, जालौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और उसके तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed