फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Demand to ban the sale of meat during Navratri, Panchayati Raj Minister sent a letter to CM

Sirohi News: नवरात्रि के दौरान मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, पंचायती राज मंत्री ने सीएम को पत्र भेजा

Fri, 28 Mar 2025 04:47 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने चैत्र नवरात्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेश भर में मांस की बिक्री पर रोक लगाने संबंधी एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा है। देवासी का कहना है कि नवरात्रि का त्योहार लोगों की आस्था से जुड़ा है इसलिए इस दौरान जीव हत्या बंद कर मांस की बिक्री पर रोक लगाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
Sirohi News: Demand to ban the sale of meat during Navratri, Panchayati Raj Minister sent a letter to CM
पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी

विस्तार

प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर प्रदेश में शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के दौरान मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा है कि आगामी 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। हिंदू समाज के लिए यह आस्था और उपासना का विशेष पर्व होता है, जिसमें नौ दिनों तक श्रद्धालु व्रत रखते हैं। भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है। इस दौरान आमजन की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए पूरे राजस्थान में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: जयपुर-कनकपुरा रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेशवासियों से भी नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानें बंद रखने, जीव हत्या न करने और धार्मिक पवित्रता बनाए रखने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस दौरान भगवान राम के जन्मोत्सव को भी ध्यान में रखते हुए 6 अप्रैल तक प्रदेशभर में मांस की दुकानों को बंद रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि देवासी इससे पहले जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन माउंट आबू का नाम 'आबूराज' करने की मांग भी कर चुके हैं। उन्होंने वहां शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की भी सिफारिश की थी। देवासी का कहना था कि माउंट आबू एक पवित्र तपोभूमि है, लेकिन पर्यटन के नाम पर वहां खुलेआम शराब और मांस बेचा जा रहा है, जिससे सनातन प्रेमियों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed