{"_id":"66ff6b0668c2fe30ac0c2b7c","slug":"organization-of-talent-identification-golf-tournament-with-the-objective-of-promoting-outdoor-sports-among-young-players-from-economically-weaker-sections-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2177532-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi : आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, लखनऊ गोल्फ कोर्स के जीशान रहे चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi : आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, लखनऊ गोल्फ कोर्स के जीशान रहे चैंपियन
Fri, 04 Oct 2024 10:49 AM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 10:49 AM IST
सार
100 मैडल्स टार्गेटेड फाउंडेशन के तत्वावधान में जयपुर मिलिट्री स्टेशन में टैलेंट आइडेंटिफिकेशन गोल्फ टूर्नामेंट आयोजित हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था।
विज्ञापन
सिरोही। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के उद्
विस्तार
आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवा खिलाड़ियों के बीच आउटडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस टैलेंट आइडेंटिफिकेशन गोल्फ टूर्नामेंट में कैडीज़ और बच्चों ने अपने गोल्फ कौशल का प्रदर्शन करते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदरसिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और सभी गोल्फ खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना और कौशल के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिक मेजर डीपी सिंह, भारतीय ब्लेड रनर विशिष्ट अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रतिभागियों को प्रेरित किया। टूर्नामेंट तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया था, जिसमें पहला वर्ग- 17 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु के बालक और 20 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु की बालिकाएं, दूसरा वर्ग 16-25 वर्ष आयु वर्ग के बीच के कैडी और तीसरा वर्ग 26-29 वर्ष आयु वर्ग के बीच के सीनियर कैडी शामिल थे। बच्चों के वर्ग की विजेता 81 ग्रॉस स्कोर के साथ शिक्षा जैन रहीं। जूनियर कैडी वर्ग के विजेता 74 ग्रॉस स्कोर के साथ कैडी शिवम गुप्ता रहे। सीनियर कैडी के विजेता जीशान रहे, जिन्होंने 64 ग्रॉस स्कोर हासिल किया।
विज्ञापन
ओवरऑल टूर्नामेंट के चैंपियन लखनऊ गोल्फ कोर्स के जीशान रहे। यह टूर्नामेंट उभरती प्रतिभाओं की पहचान करने और उन्हें निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन