{"_id":"6661a598debff2a16302bce1","slug":"mount-abu-sdm-inspected-various-dams-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: माउंटआबू एसडीएम ने विभिन्न बांधों का किया निरीक्षण, महादेव नाला में लीकेज रोकने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: माउंटआबू एसडीएम ने विभिन्न बांधों का किया निरीक्षण, महादेव नाला में लीकेज रोकने के दिए निर्देश
Thu, 06 Jun 2024 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही न्यूज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही न्यूज
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:33 PM IST
सार
Sirohi: माउंटआबू एसडीएम रविंद्र सालूखे ने गुरुवार को उपखंड क्षेत्र के विभिन्न बांधों का निरीक्षण किया। इस दौरान महादेव नाला में लीकेज की समस्या सामने आई। इस पर उन्होंने इसे रोकने के लिए तकमीना तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
माउंटआबू एसडीएम ने विभिन्न बांधों का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माउंटआबू एसडीएम रविंद्र सालूखे ने जल संसाधन विभाग के अधीन उपखंड क्षेत्र के बतीसा बांध एवं महादेव नाला बांधों का निरीक्षण किया। महादेव नाला में लीकेज की समस्या सामने आने पर इसे रोकने के लिए जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता को तत्काल तक्मीना बनाकर भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
इसके साथ ही बत्तीसा बांध की गैलरी का निरीक्षण कर कर्मचारियों को बारिश में मुस्तैद रहने, रोजाना डैम की भराव क्षमता एवं गेज के निरीक्षण करने के लिए पाबंद किया। इस कार्य के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करने के आदेश दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए तहसील देलदर में पेयजल की व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
हैंडपंप एवं पानी की टंकी तथा जीएलआर का भी निरीक्षण किया। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए देलदर तहसीलदार को आवश्यक कारवाई करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान देलदर तहसीलदार हुक्मीचंद, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता नंदकिशोर एवं बतीसा बांध के सहायक अभियंता मनीष साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन