फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Mock drill at Sarneshwar Mahadev Temple, took stock of preparations to deal with emergency situations

Sirohi: सारणेश्वर महादेव मंदिर में मॉक ड्रिल, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया

Fri, 14 Feb 2025 09:02 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 09:02 AM IST
सार

शहर के सारणेश्वर महादेव मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना के बाद जिला नियंत्रण कक्ष से जारी सूचना के आधार पर सभी संबंधित विभागों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्यों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Sirohi: Mock drill at Sarneshwar Mahadev Temple, took stock of preparations to deal with emergency situations

विस्तार

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जिला कलेक्टर श्रीमती अल्पा चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने सारणेश्वर महादेव मंदिर में आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान सभी विभागों की व्यवस्थाएं एवं तैयारियां दुरुस्त पाई गईं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि गुरुवार शाम जिला नियंत्रण कक्ष सिरोही से टेलीफोन व क्वेस्टी सूचना प्रसारित की गई कि सारणेश्वर महादेव मंदिर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। इस आग के दौरान भगदड़ होने से चार-पांच लोगों की मौत हो गई है एवं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन


इस सूचना के मिलते ही सभी संबंधित अधिकारी, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पुलिस जाब्ता साजो-सामान के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी विभागों ने निर्धारित समय के भीतर पहुंचकर तत्परता से राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया। जिला कलेक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समय-समय पर इस प्रकार की मॉक ड्रिल आयोजित कर आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का मूल्यांकन किया जाता है। आज की मॉक ड्रिल में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद पाई गईं। जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिरोही। मौक ड्रिल कर तैयारियों का जायजा लिया गया।

जिला कलेक्टर स्थिति का जायजा लेते हुए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed