फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Jalore-Sirohi MPs danced to the folk dance at the Holi Sneh Milan program

Sirohi: होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में गैर नृत्य पर थिरके जालोर-सिरोही सांसद, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Mon, 17 Mar 2025 10:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 17 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

Rajasthan: भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सांसद लुंबाराम चौधरी ने पारंपरिक गेर नृत्य में भाग लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कार्यकर्ताओं ने भी सांसद के साथ जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर भाजपा की सजीवता और उत्साही भावना का प्रदर्शन देखने को मिला।

विज्ञापन
Jalore-Sirohi MPs danced to the folk dance at the Holi Sneh Milan program
गैर नृत्य पर थिरके जालोर-सिरोही सांसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही में रंगोत्सव होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सिरोही द्वारा जिला स्तरीय होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलेभर के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


रविवार, 16 मार्च को जिला मुख्यालय स्थित पनिहारी गार्डन में आयोजित इस समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपसी स्नेह व सौहार्द के साथ एकजुटता का संकल्प दोहराया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी, विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, वरिष्ठ भाजपा नेत्री तारा भंडारी सहित कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संत समाज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ, जिनमें महंत तीर्थगिरी महाराज, संत राजूगिरी महाराज, संत भजनाराम महाराज सहित अन्य संतों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और सांसद लुंबाराम चौधरी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली का यह पर्व सभी के जीवन में नया उत्साह और ऊर्जा भरे तथा एकता व भाईचारे को और प्रगाढ़ करे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि होली का पर्व रंगों के साथ-साथ भाईचारे और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। सभी को अपने मतभेद भूलाकर इस पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:  किरोड़ी लड़े बिना नहीं रह सकते, उन्हें सीएम बना दो फिर भी लड़ेंगे: हनुमान बेनीवाल ने ऐसा क्यों कहा?


भजनों और गीतों से सजी होली महफिल
कार्यक्रम में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व प्रसिद्ध गायक कांतिलाल कोली, भजन गायक राजेश बारबर और उनकी म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा टीम ने होली के रसीले गीतों व फाग गाकर समां बांध दिया। कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढोल-थाली की धुनों पर नृत्य करते हुए खुशी का इजहार किया। आयोजन के दौरान अल्पाहार, शीतल ठंडाई और स्वादिष्ट भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन पार्टी की एकजुटता को मजबूत करते हैं और भाजपा नेतृत्व को क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाते हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का दायित्व लोकेश खंडेलवाल ने संभाला। इस होली स्नेह मिलन समारोह में भाजपा के जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, प्रदेश व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, पदाधिकारी और जिलेभर के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed