फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Railways will run 3 pairs of special trains for the convenience of passengers on Holi

Sirohi News: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी विशेष ट्रेनें, इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

Thu, 06 Mar 2025 07:02 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 06 Mar 2025 07:02 PM IST
सार

होली के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनों का संचालन जोधपुर और भगत की कोठी से बांद्रा टर्मिनस और हरिद्वार के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
Sirohi News: Railways will run 3 pairs of special trains for the convenience of passengers on Holi
स्पेशल ट्रेन सुविधा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए तीन जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जाएगा। इससे इन मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकेगी। ये रेल सेवाएं जोधपुर एवं भगत की कोठी स्टेशनों से बांद्रा टर्मिनस एवं हरिद्वार के लिए चलाई जाएंगी।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 04825/04826, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल
गाड़ी संख्या 04825, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 10.03.25 से 24.03.25 तक (03 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक सोमवार को 17.00 बजे रवाना होकर मंगलवार को 09.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04826, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 11.03.25 से 25.03.25 तक (03 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक मंगलवार को 11.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 4.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जं., रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 16 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान, 02 पॉवरकार और 01 पेंट्रीकार डिब्बों सहित कुल 21 डिब्बें होंगे।
विज्ञापन


04827/04828, भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस- भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल
गाड़ी संख्या 04827, भगत की कोठी (जोधपुर)- बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल दिनांक 8.03.25 से 29.03.25 तक (04 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक शनिवार को 11.30 बजे रवाना होकर रविवार को 07.25 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04828, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल दिनांक 9 मार्च 25 से 30 मार्च 25 तक (4 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को 10.30 बजे रवाना होकर सोमवार को 4.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना, जवाईबांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, भरूच, उधना, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में एक सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


04821/04822, भगत की कोठी (जोधपुर)-हरिद्वार- भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल
गाडी संख्या 04821, भगत की कोठी (जोधपुर)- हरिद्वार स्पेशल दिनांक 10 मार्च 25 से 31 मार्च 25 तक (4 ट्रिप) भगत की कोठी से प्रत्येक सोमवार को 8.30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 4.15 बजे हरिद्वार पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04822, हरिद्वार-भगत की कोठी (जोधपुर) स्पेशल दिनांक 11 मार्च 25 से एक अप्रैल 25 तक (4 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक मंगलवार को 5.15 बजे रवाना होकर 23.55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार, जाखल, सुनाम उधम सिंह वाला, धुरी, पटियाला, राजपुरा, अम्बाला, सहारनपुर और रूड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाड़ी में 2 सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed