फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Frenetic activity surrounds nominations for Panchayat elections

राजस्थान: सिरोही पंचायत चुनाव में तेज हुई हलचल, तीसरे दिन 85 पर्चे दाखिल; आज नामांकन का आखिरी मौका

Fri, 16 Oct 2026 08:01 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 08:01 AM IST
सार

राजस्थान के सिरोही जिले में पंचायत आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। गुरुवार को तीसरे दिन चार पंचायत समितियों में कुल 85 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें पिंडवाड़ा में 37, भावरी में 30, सिरोही में 10 और रेवदर में 8 पर्चे भरे गए।

विज्ञापन
Frenetic activity surrounds nominations for Panchayat elections
सिरोही पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत दूसरे चरण में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। सिरोही जिले में गुरुवार को नामांकन के तीसरे दिन चार पंचायत समितियों में कुल 85 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। इनमें पिंडवाड़ा पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 37, भावरी में 30, सिरोही में 10 और रेवदर में 8 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। नामांकन दाखिल करने के लिए शुक्रवार, 16 अक्टूबर को अंतिम मौका है। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन प्रक्रिया पूरी करने में जुटे हैं।

विज्ञापन


जिले की चार पंचायत समितियों सिरोही, रेवदर, पिंडवाड़ा और भावरी में दूसरे चरण के तहत चुनाव होने हैं। अब तक प्राप्त नामांकन पत्रों की संख्या की बात करें तो पिंडवाड़ा पंचायत समिति में सर्वाधिक 68 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं, भावरी में 44, रेवदर में 44 और सिरोही में 26 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं। गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन कुल 85 पर्चे दाखिल होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थी 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव मैदान में बचे अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

28 अक्टूबर को पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए मतदान

पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद पंच और सरपंच पदों के लिए 29 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन पदों के लिए 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। वहीं, 31 अक्टूबर को उपसरपंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को अभ्यर्थियों के बीच पर्चे दाखिल करने को लेकर गतिविधियां तेज रहने की संभावना है। दोपहर 3 बजे नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद चुनावी प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed