फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Eco car, 1 killed and 1 other seriously injured by the sudden brake of travel bus driver going to Pune

Sirohi News: रामदेवरा धाम दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रेवल्स बस में घुसी, एक की हुई मौत

Sat, 28 Jun 2025 03:36 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 28 Jun 2025 03:36 PM IST
सार

Sirohi: पुलिस के अनुसार जात, पाथावाडा (गुजरात) निवासी विजय पुत्र मेवाराम भील और भीमाराम पुत्र रमेश माजीराणा भील शुक्रवार रात रामदेवरा धाम से दर्शन कर मंडार-रानीवाड़ा हाईवे होते हुए अपने गांव लौट रहे थे।

विज्ञापन
Eco car, 1 killed and 1 other seriously injured by the sudden brake of travel bus driver going to Pune
मंडार-रानीवाड़ा हाईवे पर बीती रात हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सिरोही के मंडार पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल कांतिलाल ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे मंडार-रानीवाड़ा हाईवे पर सोरडा गांव के पास वीर बावसी मंदिर के आगे एक ट्रेवल्स बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे से आ रही ईको कार बस में जा घुसी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मंडार अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जात, पाथावाडा (गुजरात) निवासी विजय पुत्र मेवाराम भील और भीमाराम पुत्र रमेश माजीराणा भील शुक्रवार रात रामदेवरा धाम से दर्शन कर मंडार-रानीवाड़ा हाईवे होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान उनकी ईको कार के आगे रानीवाड़ा की ओर से पूणे जा रही एक ट्रेवल्स बस चल रही थी। सोरडा गांव के पास बस ड्राइवर ने अचानक तेज गति से ब्रेक लगा दिए, जिससे कार पीछे से बस में भिड़ गई। हादसे में विजय और भीमाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें: कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और लोकतंत्र को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, डोटासरा-जूली का तीखा बयान; जानें

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से मंडार अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पालनपुर (गुजरात) ले जाते समय विजय की रास्ते में मौत हो गई। शव को मंडार मोर्चरी में रखवाया गया और शनिवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया गया। वहीं भीमाराम की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और वह बेहोशी की हालत में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed