{"_id":"66a79a99bc7ef2877d04e996","slug":"due-to-road-construction-work-there-was-a-jam-for-one-and-a-half-hours-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: रोड निर्माण कार्य के चलते डेढ़ घंटे लगा रहा जाम, बीच राह फंसे लोग होते रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: रोड निर्माण कार्य के चलते डेढ़ घंटे लगा रहा जाम, बीच राह फंसे लोग होते रहे परेशान
Mon, 29 Jul 2024 07:05 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:05 PM IST
सार
Rajasthan: आबूरोड के आकराभट्टा क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा करवाया जा रहा रोड निर्माण कार्य अब लोगों के लिए अभिशाप बन गया है। न तो विभागीय अधिकारी इस कार्य के चलते आमजन को हो रही परेशानियों के समाधान के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखा रहे है और ना ही पुलिस प्रशासन कोई कारवाई कर रहा है।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरतलब है कि एक ओर का रोड बनने से निर्माण कार्य स्थल से वनवे रोड चालू है, लेकिन यहां जगह-जगह सड़क के टूटी होने एवं बरसाती पानी का भराव होने से कीचड़ हो गया है। ऐसे में यहां से वाहन रेंग रेंगकर निकल रहे है। सोमवार सवेरे से ही बार बार वाहनों की लंबी लाइनें लग रही थी।
विज्ञापन
इसके बाद भी वहां पर कोई यातायात पुलिसकर्मी तक मौजूद नहीं था। स्थिति यह थी कि एक साथ कई वाहन चालक बीच में घुसने की कवायद कर रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे तक आकरा भट्टा सरकारी अस्पताल से मानपुर जैन मंदिर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी थी। करीब डेढ़ घंटे तक कोई व्यवस्था संभालने वाला नही था।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ लोग अपने वाहनों से उतरे तथा स्थानीय लोगों की सहायता से वाहनों को यहां से निकालने की कवायद शुरू की। सबसे ज्यादा परेशान स्कूलों से घर लौट रहे भूखे प्यासे बच्चे हुए। इन सबके बावजूद पुलिसकर्मी गुजराती वाहन चालकों के चालान बनाने में मशगूल नजर आए।
विज्ञापन