Sirohi: जिला कलेक्टर ने आबूरोड सीएचसी का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के दिये निर्देश
Sirohi: जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने आकराभट्टा स्थित सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अधिकतर व्यवस्थाएं माकूल नजर आईं। ओपीडी वार्ड में मरीजों की भीड़ देखी तो उन्हें मन ही मन अहसास हो गया कि शहरवासियों को अस्पताल के डॉक्टरों के अच्छे इलाज पर पूरा भरोसा है, तभी इतनी भारी तादाद में मरीज दस्तक दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएचसी पर उन्होंने जनरल वार्ड के साथ महिला वार्ड का निरीक्षण किया और वहां भर्ती कई मरीजों से बातचीत कर उन्हें मयस्सर होने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। भर्ती मरीजों ने भी उन्हें सुलभ होने वाली चिकित्सकीय सुविधाओं को संतोषजनक बताया।
लैबोरेटरी का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं व कार्यप्रणाली पर संतोष जताया। लैब की साफ-सफाई ने भी जिला कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया। लैब की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक दिखाई दी। अस्पताल के प्रशासनिक कार्यालय की कार्यप्रणाली भी देखी। अस्पताल की जिन व्यवस्थाओं में कमियों कों सुधारने के निर्देश दिए। अस्पताल भवन समेत समूचे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का अवलोकन कर जायजा लिया।
संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा
अस्पताल भवन के बाहर अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि समूचे अस्पताल परिसर में सफाई होना बेहद जरूरी है। अन्यथा संक्रमण व संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। अस्पताल भवन में भी चाहे वार्ड हो या टॉयलेट, अस्पताल के हर कोने में नियमित रूप से सफाई हो एवं मरीजों व उनके परिजनों को स्वच्छ व साफ सुथरा लगे, ऐसी व्यवस्थाए सुनिश्चित करें। निरीक्षण के वक्त माउंट आबू के एसडीएम रविन्द्र सालुखे, सीएमएचओ डॉ. नारायण गौड़, आबूरोड एसडीएम विरमाराम, बीडीओ नवलाराम, बीसीएमएचओ डॉ. गौतम मोरारका, अस्पताल के डॉ. एमएल हिण्डोनिया एवं डॉ. भरत बामणिया मौजूद रहे।