{"_id":"66a4f5955ea98438ab0cb7ec","slug":"demand-for-reservation-for-valmiki-community-in-the-recruitment-of-sanitation-workers-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को आरक्षण देने की मांग, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को आरक्षण देने की मांग, सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन
Sat, 27 Jul 2024 06:56 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:56 PM IST
सार
Sirohi: सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर कर्मचारी शनिवार से सामूहिक अवकाश पर उतर गए। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को शतप्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर आबूरोड में स्थाई एवं अस्थाई सफाई कर्मचारी शनिवार से सामूहिक अवकाश पर उतर गए। ये लोग मांग नहीं माने जाने तक कार्य का बहिष्कार करेंगे। हड़ताल के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदेशव्यापी हड़ताल के आव्हान पर आबूरोड में भी स्थाई एवं अस्थाई सफाई कर्मचारी शनिवार से हड़ताल पर उतर गए। इस दौरान इन लोगों ने सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को शतप्रतिशत आरक्षण देने की मांग की। मांग नही माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। सफाई कर्मचारियों द्वारा नगरपालिका कार्यालय में जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन