फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Claims and objections can be submitted in the Brief Revision Program 2025 till 28th November 2024.

Sirohi News: संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025, 28 नवंबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे दावे और आपत्तियां

Thu, 21 Nov 2024 09:00 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 09:00 AM IST
सार

मतदान केंद्रों पर 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के माध्यम से दावे और आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 24 दिसंबर 2024 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Claims and objections can be submitted in the Brief Revision Program 2025 till 28th November 2024.
सिरोही। सिरोही में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।

विस्तार

सिरोही रोल पर्यवेक्षक डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में जिले के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत विभिन्न गतिविधियों और प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। डॉ. प्रतिभा सिंह ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के तहत 28 नवंबर 2024 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 23 नवंबर 2024 को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभाओं, स्थानीय निकायों और आवासीय वेलफेयर सोसायटियों के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा, मतदान केंद्रों पर 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के माध्यम से दावे और आपत्तियों के आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 24 दिसंबर 2024 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। हेल्थ पैरामीटर की जांच, आयोग की अनुमति से डेटा अद्यतन, पूरक सूचियों का मुद्रण 1 जनवरी 2025 तक पूरा किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को होगा। डॉ. सिंह ने राजनैतिक दलों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों का नाम जोड़ने में सहयोग करें।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित अधिकारी एवं प्रतिनिधि
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अल्पा चौधरी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेशराय सापेला, तहसीलदार जगदीश विश्नोई, निर्वाचन शाखा के गिरीश कुमार, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि गोविंद सैनी, महेंद्र चौहान और कुलदीप रावल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों का निरीक्षण
रोल पर्यवेक्षक डॉ. सिंह ने जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। पिंडवाड़ा-आबू (147) निर्वाचन क्षेत्र के तहसील क्षेत्र पिंडवाड़ा में स्थित भाग सं. 1, 2, 3 और 4 के बूथ लेवल अधिकारियों से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने बूथों का भौतिक निरीक्षण करते हुए 17 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं और नव मतदाताओं के आवेदन प्राप्त करने पर जोर दिया। साथ ही, स्वीप गतिविधियों के तहत सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।


लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण
डॉ. सिंह ने बीएलओ एप पर लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। सभी बूथ लेवल अधिकारियों को आवंटित लक्ष्यों के अनुसार कार्य पूरा करने के लिए पाबंद किया गया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
 

सिरोही। सिरोही में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।

 

सिरोही। सिरोही में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed