{"_id":"679dbe763997ba2a680ba2e6","slug":"certification-of-disability-will-be-done-by-organizing-camps-at-district-and-panchayat-samiti-headquarters-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2580461-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: दिव्यांगों के लिए आयोजित होंगे शिविर, बनेंगे यूडीआईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: दिव्यांगों के लिए आयोजित होंगे शिविर, बनेंगे यूडीआईडी कार्ड
Sat, 01 Feb 2025 01:00 PM IST
सिरोही ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, सिरोही
Published by: सिरोही ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:00 PM IST
सार
सिरोही में दिव्यांग कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।प्रमाणीकरण के साथ ही यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन स्वावलंबन पोर्टल पर किया जाएगा
विज्ञापन
दिव्यांगों के प्रमाणीकरण के लिए लगेंगे शिविर
विस्तार
सिरोही में फरवरी एवं मार्च महिने में दिव्यांगजनों के लिए जिला तथा पंचायत समिति मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में दिव्यांगजन जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है, उनका प्रमाणीकरण होगा। साथ ही यूडीआईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन स्वावलंबन पोर्टल पर किया जाएगा। इसके साथ ही दिव्यांगजनों को रोडवेज पास, दिव्यांग छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना, सुखद दांपत्य जीवन, पालनहार व पेंशन योजना आदि के ऑनलाइन आवेदन भरवाए जाएंगे।
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि इस कार्य के लिए समस्त उपखंड अधिकारियों को शिविरों का प्रभारी बनाया जाएगा। इसके साथ ही सीएमएचओ को सहप्रभारी एवं बीसीएमओ को सहायक प्रभारी बनाया गया है। इन शिविरों के माध्यम से अधिकाधिक दिव्यागजनों को लाभान्वित करने के लिए संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी तथा चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने के लिए कहा गया है। अधिकाधिक दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक पहुंचाने के लिए समुचित प्रबंध किए जाएंगे।
चौधरी के अनुसार उपनिदेशक बाल विकास परियोजना विभाग को उपकरण की आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों से सम्पर्क कर उनका चिन्हीकरण करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी शिविर में विशेषज्ञों चिकित्सकों को भिजवाने की व्यवस्था करेंगे। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी समस्त पंचायत समितियों के स्तर पर आयोजित शिविरों में विशेषज्ञों चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम सिरोही के शिविरों में अपने दल भेजकर दिव्यांगजनों के रोडवेज पास बनवाने की व्यवस्था करेंगे।
विज्ञापन
सिरोही में सबसे पहले और शिवगंज में आखिरी में होगा शिविर
जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी ने बताया कि योजना के तहत सबसे पहले आगामी 5 फरवरी को पंचायत समिति सिरोही में शिविर का आयोजन होगा। इसके बाद 19 फरवरी को पंचायत समिति पिंडवाड़ा, 28 फरवरी को पंचायत समिति रेवदर, 4 मार्च को पंचायत समिति आबूरोड और 11 मार्च को पंचायत समिति शिवगंज में सवेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगजनों को अपना आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो एवं पूर्व में जारी ऑफलाइन दिव्यांग प्रमाण-पत्र साथ लेकर आना होगा।