फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News ›   Case of robbery with a truck driver by stabbing him in sirohi

Sirohi: ट्रक चालक के साथ चाकूबाजी कर लूटने का मामला, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 29 Jul 2024 10:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jul 2024 10:00 PM IST
सार

Sirohi: सरूपगंज पुलिस द्वारा बनास सीमा के समीप पौने तीन माह पूर्व ट्रक चालक के साथ चाकूबाजी कर लूटने के मामले में वांछित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है तथा उस पर 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।

विज्ञापन
Case of robbery with a truck driver by stabbing him in sirohi
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम द्वारा सिलवाफली, वालेरिया, पुलिस थाना रोहिडा, जिला सिरोही निवासी मोवाराम पुत्र रताराम उर्फ रतिया गमेती एवं झूपडी फली, वालोरिया, पुलिस थाना माण्डवा, जिला सिरोही निवासी मुकेश पुत्र केसरा गमेती को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आरोपी जिलास्तर एवं थानास्तर पर 10 अपराधियों में सम्मिलित थे। अपराधियों के शातिर किस्म के अपराधी होने से पकड़ में नहीं आ रहे थे। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे तथा कई जगहों पर धरपकड़ के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ओर जानकारियां जुटाई जा रही है। कार्रवाई में सरूपगंज पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक कैलाशचन्द्र, कांस्टेबल बाबूलाल, दिनेश कुमार, ईश्वरलाल, गोपीलाल, बखतराम, परमेश्वरलाल, रोहिड़ा पुलिस थाना के कांस्टेबल बजरंगलाल एवं रामलाल सम्मिलित रहे।
विज्ञापन


नकदी लूट की वारदात को दिया था अंजाम
पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि 6 मई 2024 की रात में 10 बजे बनास के पास वह उसके ट्रेलर को होटल मुनजीराज पर खड़ाकर होटल के सामने झाड़ियों में शोच के लिए गया था। वहां पर पूर्व में तैयारी के साथ बैठे अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ चाकू से मारपीट कर मोबाइल व रूपये लूट कर ले गए। इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed