फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Case of murder by beating with axe and sticks in land dispute exposed, 3 accused arrested

Sirohi News: जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, लाठियों से पीटकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 May 2025 12:06 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Thu, 15 May 2025 12:06 PM IST
सार

सिरोही जिले में 12 मई को जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Case of murder by beating with axe and sticks in land dispute exposed, 3 accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

विस्तार

सिरोही जिले की शिवगंज पुलिस ने  बीती 12 मई को कानाकोलर गांव में बादला मार्ग पर कुल्हाड़ी और लाठियों से पीटकर की गई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शिवगंज थानाधिकारी बाबूलाल राणा की अगुवाई में पुलिस ने कानाकोलर, जिला सिरोही निवासी नेनाराम पुत्र लुम्बाराम मीणा, सोनाराम पुत्र लुम्बाराम मीणा और गुलाबराम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना को लेकर पूछताछ की जा रही हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 11वीं से लेकर PHD तक मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सरकार का अहम फैसला, जानिए क्या पढ़ाई करने होगी?
विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, जोधपुर एम्स अस्पताल में भर्ती हनुमानाराम जाट ने पुलिस को बताया गया था कि 11 मई को उसके दोस्त जसवंत सांखला ने फोन कर उसे बताया कि शिवगंज के पास उसके सहयोगी की जमीन है, वहां पर जमीन की सार-संभाल करनी है, इसलिए शिवगंज चलना है। 12 मई की सुबह करीब 9 बजे जसवंत सांखला की कार में एक अन्य दोस्त जितेंद्र जैन और कार चालक ओमाराम के साथ जोधपुर से रवाना होकर 11 बजे कानाकोलर, शिवगंज पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद रघुनाथसिंह राजपूत व नेनाराम मीणा उनके पास आए और वहां चल रही साफ-सफाई पर आपत्ति जताते हुए जाने को कहा। आरोपियों को उनके द्वारा दो बार समझा-बुझाकर वापस भेजा गया, लेकिन शाम करीब 4:30 बजे के आसपास नेनाराम मीणा 2-3 अन्य लोगों के साथ आया। उन्होंने उनके मित्र जसवंत सांखला पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया। इस पर उन्होंने व ड्राइवर ओमाराम ने बीच-बचाव किया तो उन लोगों ने उनके ऊपर भी कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। इस दौरान ओमाराम और जितेंद्र जैन जान बचाकर वहां से भागे, लेकिन हमले में जसवंत सांखला के शरीर पर गंभीर चोटें आने से वे वहीं गिर गए और उनकी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फिर धधकने लगे बॉर्डर इलाके, गंगानगर में पारा 45 डिग्री के पार, कई जगह चली लू

टीमों का गठन कर की गई  आरोपियों की तलाश
घटना के बाद पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद मौके से फरार आरोपियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपियों को दस्तयाब कर पूछताछ की गई, तो उन्होंने एकराय होकर जसवंत सांखला की हत्या करना स्वीकार किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed