फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: Dead body found in Moras hills revealed, crime was committed on suspicion of illicit relationship

Sirohi: मोरस की पहाड़ियों में मिले शव का खुलासा, अवैध संबंध के शक में दिया वारदात को अंजाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Feb 2025 04:39 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 04:39 PM IST
सार

बीते हफ्ते मोरस की पहाड़ियों में मिले युवक के शव का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के शक में युवक की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Sirohi: Dead body found in Moras hills revealed, crime was committed on suspicion of illicit relationship

विस्तार

जिले के पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र की मोरस पहाड़ियों में एक हफ्ते पहले मिले शव के मामले का खुलासा कर पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी ने अवैध संबंधों के संदेह में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाली में सुमेरपुर तहसील के पुराडा निवासी सुरेश कुमार पुत्र प्रभुराम देवासी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके मामा शंकरलाल ने 11 फरवरी को सदर थाना सुमेरपुर में दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया कि सुरेश 8 फरवरी की सुबह काम के सिलसिले में घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाशी के दौरान उसकी कार और दस्तावेज उदयपुर जिले के लुहारचा क्षेत्र में मिले, जिससे परिजनों को शक हुआ।
विज्ञापन


परिजन और पुलिस टीम ने सुरेश कुमार के कॉल डिटेल के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मोरस चौकी से आगे पहाड़ियों में बदबू आने पर जब टीम ने वहां जाकर देखा, तो एक नाले में सुरेश कुमार का शव मिला। उसके शरीर और चेहरे पर गहरे घाव थे। उसके पास मौजूद नकदी, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात और कार भी गायब थी, जिससे साफ था कि लूट के इरादे से उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक सुरेश कुमार फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन का काम करता था। इसी सिलसिले में उसका आमलीयाफली, मोरस (पिंडवाड़ा) निवासी आरोपी भाणाराम पुत्र कानाराम गरासिया के घर आना-जाना था। भाणाराम को शक था कि उसकी पत्नी के सुरेश कुमार से अवैध संबंध हैं। इसी शक के चलते उसने आमलीयाफली निवासी दीताराम पुत्र कालाजी गरासिया और सोमाराम पुत्र सींगाराम गरासिया के साथ मिलकर सुरेश की हत्या की साजिश रची।

आरोपियों ने सुरेश कुमार को डोडा पोस्त दिलाने का झांसा देकर मोरस की पहाड़ियों में बुलाया। वहां पहुंचने के बाद टोपीदार बंदूक से फायर कर उसकी हत्या कर दी और शव को बरसाती नाले में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल, नकदी और कार लूटकर फरार हो गए।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed