फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi cheating of Rs 4 lakh cash and jewellery by marrying fake bride revealed accused arrested Amravati

Sirohi News: फर्जी दुल्हन से विवाह करवा चार लाख नकदी और ज्वेलरी ठगी मामले का खुलासा, आरोपी अमरावती से गिरफ्तार

Mon, 02 Dec 2024 10:02 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 10:02 PM IST
सार

फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी की ठगी करने के मामले का खुलासा हुआ है। फरार गैंग की फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Sirohi cheating of Rs 4 lakh cash and jewellery by marrying fake bride revealed accused arrested Amravati
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही में सरूपगंज पुलिस टीम द्वारा पांच महीने पहले फर्जी दुल्हन से विवाह करवाकर चार लाख रुपये की नकदी और ज्वेलरी ठगी करने के मामले का खुलासा किया गया है। इस मामले में फरार गैंग की फर्जी दुल्हन सहित चार आरोपियों को अमरावती (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस टीम को लगातार दो दिनों तक पैदल चलना पड़ा।

विज्ञापन


यह कार्रवाई सरूपगंज थानाधिकारी कमल सिंह की अगुवाई में हेड कांस्टेबल गोविंद राम,  कांस्टेबल वागाराम, महेंद्र कुमार और रामू मकानी की टीम द्वारा वासा, पुलिस थाना रोहिड़ा, हाल नई धनारी, पुलिस थाना सरूपगंज, जिला सिरोही निवासी कैलाश पुत्र सुखदेव अग्रवाल, महादेव खोरी, न्यु प्रिया कॉलोनी, थाना फ्रेजरपुरा, अमरावती, शहर महाराष्ट्र निवासी सिन्धु उर्फ इन्दु पत्नी विलाशराव इगडे, राजकन्या पत्नी विजय तेलमोरे बुद्ध एवं आसेगांव, बुद्ध बिहार के पास, थाना आसेगांव, जिला अमरावती, ग्रामीण महाराष्ट्र निवासी सुषमा किशोर पुत्री किशोर अभयंकर पटेल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पांच महीने पूर्व का है मामला
पुलिस के अनुसार, इस मामले में चार जुलाई 2024 को प्रार्थी ने सरूपगंज थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दलाल ने उसकी शादी उनके समाज में नहीं होने से उससे शादी कराने की एवज में ढाई लाख रुपये लेने की बात बताकर उसे अपने साथ मुकाम पांढरी पोस्ट सर्कापुर तहसील चांदुर बाजार जिला अमरावती महाराष्ट्र लेकर गए थे। जहां पर आरोपियों से उसकी मुलाकात करवाकर कर सुषमा को अविवाहित होने तथा अपने ओबीसी वर्ग के मराठा होना बताकर उसकी शादी करवाने की बात तय की थी। उसके बाद आरोपियों द्वारा सुषमा से उसकी शादी हिन्दू विधि से विवाह संस्कार पूर्ण करवाया गया था। आरोपियों द्वारा सुषमा को उसके साथ उसके घर भेजा गया था। जहां वे कुछ दिन साथ रहे थे। उसके घरवालों ने उसे सोने व चांदी के जेवरात खरीदकर उपहार में भी दिए थे। फिर वे बागेश्वरधाम, मध्यप्रदेश गए थे। वहां से वापस अजमेर आए जहां से पुष्कर दर्शन कर सालासर हनुमानजी धाम दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानजी मंदिर से दर्शन कर बाहर निकले तब सुषमा वहां से अचानक फरार हो गई। जो वहां से फरार होकर अपने घर अमरावती चली गई। उसने काफी समझाईश की, लेकिन पूरी गैंग ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे अलग-अलग समय करीब 4 लाख रुपये ऐंठ लिए और शादी कर जैवरात तथा रुपए लेकर सुषमा को फरार करवा दिया। रिपोर्ट पर संगठित गैंग द्वारा फर्जी विवाह कर रुपए ठगने एवं दुल्हन के फरार हो जाने का मामला पाया गया था। इस पर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में ममला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


दो दिन पैदल चलकर आरोपियों को पकड़ा
पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा गैंग का खुलासा कर आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। इसके बाद सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा इस गैंग के सदस्यो के बारे में विशेष मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की गई। इस गैंग के लोगों के महादेव खोडी, किया कॉलोनी अमरावती महराष्ट्र में होने की जानकारी मिलने के बाद टीम अमरावती महाराष्ट्र पहुंची थी। जहां टीम द्वारा फर्जी शादी करवाने वाले एजेन्ट के साथ लगातार दो दिन तक पैदल पैदल चलकर वहां पहुंची तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रिम कारवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed