फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi Agricultural college will open at district headquarters Markandeshwar Mahadev temple developed

Sirohi: जिला मुख्यालय पर खुलेगा कृषि महाविद्यालय, पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा मारकंडेश्वर महादेव मंदिर

Fri, 28 Feb 2025 07:40 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 07:40 PM IST
सार

सिरोही जिला मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय खुलेगा। वहीं, मारकंडेश्वर महादेव मंदिर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

विज्ञापन
Sirohi Agricultural college will open at district headquarters Markandeshwar Mahadev temple developed
ओटाराम देवासी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार द्वारा पूरक बजट सत्र 2025-26 में सिरोही जिला मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय एवं मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही जिले में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवाने का तय किया गया है। इसको लेकर ग्रामीण विकास, पंचायतीराज राज्यमंत्री ओटाराम देवासी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

विज्ञापन


राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने बताया कि सिरोही जिले में कृषि क्षेत्र में अनुसंधान के साथ-साथ प्रशिक्षण एवं क्षमता विकास की आवश्यकता थी। ग्रामीण विकास व दूरदराज आदिवासियों, युवाओं के लिए बुनियादी कृषि शिक्षा के सुदृढीकरण एवं विकास के लिए जिला मुख्यालय सिरोही में नवीन कृषि महाविद्यालय खोले जाने की मांग कई वर्षों से की जा रही थी। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि सिरोही जिला कृषि प्रधान क्षेत्र होने से लोग भी कई सालों से कृषि महाविद्यालय खोलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसको देखते हुए राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के अथक प्रयासों से भजनलाल सरकार ने गुरुवार को पूरक बजट में सिरोही जिले को कृषि महाविद्यालय सहित कई सौगातें दी है। सिरोही में कृषि महाविद्यालय खुलने से जिले के कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यहीं पर उच्च अध्ययन का अवसर मिल सकेगा। जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि पिण्डवाड़ा के मार्कुडेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की भी भाजपा सरकार ने सौगात दी है। यह मंदिर अतिप्राचीन है। यहां दूर-दूर से लोग आते हैं। इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने से क्षेत्र का विकास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण
पिंडवाड़ा क्षेत्र में सड़कों की भी सौगात मिली। जिला प्रवक्ता खत्री ने बताया कि पूरक बजट में पिण्डवाड़ा क्षेत्र के सड़कों की चौड़ाईकरण व सुदढढीकरण घोषणाएं की गई है। इसमें स्वरूपगंज से कालन्द्री सड़क का चौड़ाईकरण व सुदढढीकरण (19 किमी)-25 करोड़, सिवेरा से मालनू सड़क चौड़ाईकरण व पुलिया निर्माण -6.20 करोड़, अचपुरा से कासिन्द्रा सड़क का चौड़ाईकरण व सुदृढीकरण (3.5 किमी)-8 करोड़, पिण्डवाड़ा से उदयपुर रोड वाया गडिया सड़क का सुदृढीकरण-5.30 करोड़ में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed