Sirohi News: ट्राले में जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक, केबिन में फंसने के कारण हुई ट्रक चालक की मौत
पिंडवाड़ा-पालनपुर फोरलेन पर एक तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्राले में जा भिड़ा। हादसे में केबिन में फंसने के कारण ट्रक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रक गुजरात के आणंद से केले भरकर सिरोही की तरफ जा रहा था।
विस्तार
पुलिस के अनुसार वरसाद, आणंद गुजरात निवासी लालाभाई (45) पुत्र मलिकभाई हुसैन गुजरात से केले भरकर सिरोही की ओर जा रहा था। पिंडवाड़ा-पालनपुर फोरलेन पर अजारी गांव के पास यह तेज रफ्तार ट्रक आगे चल रहे ट्राले से भिड़ गया और चालक लालाभाई की केबिन में फंसकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक एवं आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तथा केबिन में फंसे चालक को निकलने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस थाने के सब इंस्पेक्टर पन्नालाल अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से चालक के शव को बाहर निकलवाया गया।

ट्राले में जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक

ट्राले में जा भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक