फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A 7-year-old boy found abandoned at Abu Road railway station a day ago was handed over to his family

Sirohi News: बाल कल्याण समिति ने लावारिस बालक को परिजनों से मिलवाया, एक दिन पहले स्टेशन पर अकेले मिला था

Sat, 12 Apr 2025 05:13 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 05:13 PM IST
सार

Sirohi: आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल को एक 7 साल का बालक अकेले घूमता हुआ मिला। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि बालक अपने परिजनों से किसी अन्य स्टेशन पर बिछड़ गया था और गलती से आबूरोड स्टेशन पहुंच गया।

विज्ञापन
A 7-year-old boy found abandoned at Abu Road railway station a day ago was handed over to his family
लावारिस अवस्था में मिला था बच्चा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बाल कल्याण समिति सिरोही ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए शनिवार को एक 7 वर्षीय लावारिस बालक को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया। बालक एक दिन पहले आबूरोड रेलवे स्टेशन पर अकेला और असहाय अवस्था में मिला था। परिजनों से पुनर्मिलन के दौरान बालक और उसके परिवारजन भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन


क्या था मामला
11 अप्रैल 2025 की रात करीब 10 बजे आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल को एक 7 साल का बालक अकेले घूमता हुआ मिला। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि बालक अपने परिजनों से किसी अन्य स्टेशन पर बिछड़ गया था और गलती से आबूरोड स्टेशन पहुंच गया। रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक को बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुश्री रतन बाफना के निवास पर पहुंचाया।
विज्ञापन


वहां उन्होंने बालक से स्नेहपूर्वक बातचीत की। वार्ता के दौरान बालक ने अपने माता-पिता के नाम व मोबाइल नंबर बताए। प्राप्त जानकारी के आधार पर बालक के पिता से संपर्क किया गया। पुत्र की खबर मिलते ही परिजन भावुक हो उठे और तुरंत ही बालक से फोन पर बात करवाई गई। यह क्षण अत्यंत मार्मिक रहा। रात को ही समिति अध्यक्ष द्वारा बालक को अस्थायी रूप से राजकीय किशोर गृह में शेल्टर देने के आदेश दिए गए ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मंशापूर्ण हनुमान जी ने धारण की 1111 मीटर लंबी पाग, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


सौंपा गया परिजनों को
अगले दिन शनिवार को बालक के पिता बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थित हुए। दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद समिति सदस्य श्री प्रकाश माली ने विधिवत रूप से बालक को उसके पिता को सौंप दिया। पिता से मिलते ही बालक फूट-फूट कर रो पड़ा। यह दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर गया।

इनका रहा सराहनीय योगदान
इस पुनीत कार्य में बाल कल्याण समिति के साथ कई अन्य अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का भी योगदान रहा। प्रमुख रूप से राजकीय किशोर गृह के अधीक्षक श्री रणछोड़ कुमार, संरक्षण अधिकारी श्री कन्हैया लाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्री जितेन्द्र कुमार, चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर श्री मनोहरसिंह और केस वर्कर श्री हिमांशु की उपस्थिति सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed