फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Drug trafficking is increasing in the district, 1 accused arrested with 66 kg illegal doda poppy

Sirohi News: जिले में बढ़ती जा रही है मादक पदार्थों की तस्करी, 66 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 08:56 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2024 08:56 PM IST
सार

पिंडवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम ने मालेरा तिराहा पर संयुक्त कार्रवाई के दौरान करीबन दस लाख रुपये कीमत का डोडा पोस्त जब्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Sirohi News: Drug trafficking is increasing in the district, 1 accused arrested with 66 kg illegal doda poppy
डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

विस्तार

पिंडवाड़ा पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मालेरा तिराहा पर की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान कार से ले जाया जा रहा 9.90 लाख रुपये का 66 किलो डोडा पोस्त जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पिंडवाड़ा थानाधिकारी हमीरसिंह भाटी एवं डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम की अगुवाई में टीम द्वारा उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन के मालेरा तिराहा पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों ने उदयपुर की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक कार को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर कार की तलाशी ली, जिसमें 66  किलोग्राम डोडा पोस्त पाया गया, जिसका अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा था। पूछताछ के बाद डोडा पोस्त एवं कार को जब्त कर बाड़मेर निवासी मोहनलाल पुत्र देवाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब्त किए गए डोडा पोस्त की कीमत 9.90 लाख रुपये बताई गई है। जिले में बीते 24 घंटों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। एक दिन पहले भी मंडार पुलिस द्वारा गुजरात पासिंग कार में अवैध तरीके से परिवहन किया जा रहा 43.175 गांजा जब्त कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed