फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi: District Administration Prepares for RAS Pre 2025, Over 6,000 Candidates to Appear at 23 Centres

Sirohi: आरएएस प्री 2025 के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद, 23 केंद्रों पर 6 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 11:32 PM IST
सार

आगामी दो फरवरी को आरएएस प्री परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर 6 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने इस संबंध में सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Sirohi: District Administration Prepares for RAS Pre 2025, Over 6,000 Candidates to Appear at 23 Centres

विस्तार

आरएएस प्री परीक्षा 2025 आगामी 2 फरवरी 2025 को आयोजित होगी। इसमें सिरोही जिले में 23 परीक्षा केंद्रों पर 6111 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसके लिए सिरोही जिला मुख्यालय पर 16 एवं शिवगंज में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। परीक्षा आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रह जाए तथा परीक्षार्थियों को कोई असुविधा नहीं हो उसके लिए हर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, वृत्ताधिकारी वृत्त सिरोही, मुकेश चौधरी एवं पुलिस थाना कोतवाली, सिरोही थानाधिकारी दलपतसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस परीक्षा में सिरोही जिला मुख्यालय पर 16 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि उपखण्ड मुख्यालय शिवगंज में 7 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 6111 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा के सफल आयोजन एवं सम्पूर्ण सुरक्षा प्रबन्ध के लिए देवाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही को नोडल अधिकारी मनोनीत कर कुल 181 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed