फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Two accused arrested with 47 kg poppy husk during blockade, market price is 7.65 lakh

Sirohi News: नाकाबंदी के दौरान 47 किलो डोडा पोस्त के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 7.65 लाख रुपये है बाजार भाव

Sat, 24 May 2025 11:21 AM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 11:21 AM IST
सार

पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक कार से 47.100 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 7.65 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
Sirohi News: Two accused arrested with 47 kg poppy husk during blockade, market price is 7.65 lakh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर हिमावाफली घरट के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पिंडवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार से 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया और पिंडवाड़ा वृत्ताधिकारी भंवरलाल चौधरी के सुपरविजन में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत के नेतृत्व में शुक्रवार को हिमावाफली घरट के समीप नाकाबंदी की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: सोने की दुकान में महिला ने की ठगी, फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ले गई 1.54 लाख के गहने
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रही एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें छिपाकर रखा गया 47.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में कार सवार मीरपुरा, गुदाऊ, थाना करड़ा, जिला जालौर निवासी विक्रम कुमार पुत्र डुगराराम और प्रकाशचन्द्र पुत्र मानसिंह रावणा राजपूत कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 7.65 लाख रुपये बताई जा रही है।


इस कार्रवाई में पिंडवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत, उपनिरीक्षक राजेन्द्रसिंह, डीएसटी टीम प्रभारी अमराराम, कांस्टेबल अभयसिंह, राकेश कुमार, शैलेष कुमार और चालक सवाराम शामिल रहे।

गौरतलब है कि उदयपुर-पिंडवाड़ा फोरलेन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रमुख मार्ग बना हुआ है। हालांकि पुलिस और डीएसटी टीम समय-समय पर कार्रवाई करती रही है, फिर भी तस्करी पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं हो सका है। पुलिस द्वारा इस मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed