{"_id":"66bdfa39479d4437d400a719","slug":"41-talents-were-honored-in-the-independence-day-celebrations-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: स्वाधीनता दिवस समारोह में 41 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने किया ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: स्वाधीनता दिवस समारोह में 41 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने किया ध्वजारोहण
Thu, 15 Aug 2024 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 15 Aug 2024 06:23 PM IST
सार
Sirohi: सिरोही जिला मुख्यालय पर जिलास्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह आयोजित हुआ। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 41 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने किया ध्वजारोहण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च पास्ट में राजस्थान सशस्त्र दल, राजस्थान पुलिस पुरूष एवं महिला, गृह रक्षक दल, सीनियर डिविजन एनसीसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भारत स्काउट एवं गाइड, सेंटपाॅल विद्यालय तथा अजीत विद्या मंदिर व इम्मानुअल मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं की टुकड़ियों ने भाग लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. दिनेशराय सापेला ने महामहिम राज्यपाल के संदेश सुनाया।
विज्ञापन
समारोह में राज्यमंत्री ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 41 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वहीं 14 स्कूलों के 1125 छात्र-छात्राओं ने 45 लाइनों में व्यायाम प्रदर्शन कर दर्शकों का मनमोह लिया। सामुहिक व्यायाम पीटी प्रदर्शन में प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान अजित विद्या मंदिर, द्वितीय स्थान बाल मंदिर स्कूल सिरोही एवं तृतीय स्थान राउमावि भाटकड़ा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसी प्रकार सामूहिक परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान सीनियर डिविजन एनसीसी छात्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरोही, द्वितीय स्थान सेंट जेकेडी इंटरनेशनल सिरोही एवं तृतीय स्थान पर सीनियर डिविजन एनसीसी छात्रा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरोही के दल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। समारोह में मंच संचालन राजेश बार्बर,राकेश पुरोहित व प्रतिभा आर्य के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया
राज्य सरकार से प्राप्त लोकतंत्र सेनानियों को जिला प्रशासन द्वारा ताम्रपत्र भेंटकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मीसा बंदी आनंदराम पुत्र छोगाराम त्रिवेदी, भीकमचंद पुत्र ओटमल जैन, सीआरपीसी बंदी शंकरलाल पुत्र बदाराम माली एवं डीआईआर बंदी आश्रित माया वाधवानी पत्नी स्व.आत्माराम को सम्मानित किया गया।